Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

पुष्कर धामी का पुराना विवादित ट्वीट वायरल, लोग बोले क्या BJP को इन्हें CM की जगह विदेश मंत्री नहीं बनाना चाहिए

Janjwar Desk
4 July 2021 11:20 AM GMT
पुष्कर धामी का पुराना विवादित ट्वीट वायरल, लोग बोले क्या BJP को इन्हें CM की जगह विदेश मंत्री नहीं बनाना चाहिए
x

(ट्विटर यूजर्स का मानना है कि इस नक्शे से भारत के कई अहम हिस्से गायब हैं)

पोस्टर के ऊपरी हिस्से में लिखा है- अखंड भारत, हर राष्ट्रभक्त का स्वप्न। कई यूजर्स का मानना है कि नक्शे से पाक अधिकृत कश्मीर और लद्दाख के हिस्से गायब हैं....

जनज्वार डेस्क। उत्तराखंड को बीते 21 साल में 11 मुख्यमंत्री मिल चुके हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत के बाद पुष्कर धामी भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में तीसरे मुख्यमंत्री बने हैं। उत्तराखंड में आगामी वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में विरोधी उनपर हमला करने का कोई मौका नहीं चूकना चाहते हैं। मुख्यमंत्री बनते ही उनके पुराने विवादित ट्वीट वायरल होने शुरु हो गए हैं।

दरअसल नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने साल 2015 में एक पोस्टर ट्वीट किया था। बताया जा रहा है कि यह ट्वीट धामी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले किया था। इस ट्वीट में धामी ने भारत का नक्शा पोस्ट किया था। ट्विटर यूजर्स का मानना है कि इस नक्शे से भारत के कई अहम हिस्से गायब हैं। मुख्यमंत्री बनते ही उनके ट्वीट चर्चा का विषय बन गए हैं।

जिस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है उसमें केसरी रंग से बने नक्शे में कोई देवी हाथ में लाल रंग का झंडा लिए खड़ी है। पोस्टर के ऊपरी हिस्से में लिखा है- अखंड भारत, हर राष्ट्रभक्त का स्वप्न। कई यूजर्स का मानना है कि नक्शे से पाक अधिकृत कश्मीर और लद्दाख के हिस्से गायब हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर धामी का बचाव भी किया है। उनका तर्क है कि अखंड भारत टेरिटोरियल से ज्यादा एक कल्चरल कांसेप्ट है।

पूर्व आईएएस व प्रसार भारती के पूर्व सीईओ ने ट्वीट कर लिखा- क्या बीजेपी को इस आदमी को उत्तराखंड जैसे छोटे से राज्य का सीएम नहीं बल्कि भारत का विदेश मंत्री बनाना चाहिए? फिर, हम सभी तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ सकते हैं!






Next Story

विविध