Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Agra News : डीजे पर डांस कर रही पांच साल की बच्ची को किया अगवा, रेप के बाद हत्या की आशंका

Janjwar Desk
2 Dec 2021 12:25 PM GMT
Agra News :  डीजे पर डांस कर रही पांच साल की बच्ची को किया अगवा, रेप के बाद हत्या की आशंका
x

(बालिका आखिरी वक्त डीजे के सामने बच्चों के साथ दिखाई दी थी। प्रतीकात्मक तस्वीर)

Agra News :पुलिस को आशंका है कि बच्ची को कोई उसका ही जानने वाला बहला-फुसलाकर शादी समारोह से किसी बहाने से अगवा कर ले गया, उसके साथ रेप किया और पहचाने जाने के डर से बच्ची की हत्या कर दी...

Agra News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद रेप घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आगरा (Agra) की एक शादी (Marriage) में डांस करती हुई पांच साल की बच्ची को अगवा कर हत्या (Murder) कर देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आशंका है कि बालिका के साथ रेप के बाद हत्या की गई है। बच्ची का शव गांव के पास सरसों के खेत से गुरुवार की सुबह बरामद किया गया। बच्ची से रेप और हत्या की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस दरिदों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

यह पूरा मामला थाना मलपुरा के एक गांव का है। बुधवार 1 दिसंबर की रात को गांव में शादी समारोह था। इसमें गांव के ही एक दंपति अपनी पांच साल की बेटी के साथ होने आए थे। बच्ची रात करीब बारह बजे तक डीजे पर दिखाई दी। लेकिन बाद में वह नहीं दिखी तो परिजनों को लगा किसी रिश्तेदार या परिचित के पास जाकर सो गई होगी। इसलिए सभी शादी कार्यक्रम में व्यस्त हो गए।

खबरों के मुताबिक इसके बाद अगले दिन यानि आज सुबह गुरवार को जब बेटी दिखाई नहीं दी परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने बेटी की तलाश शुरू कर दी लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद जब परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो चौकी पहुंचे और इसकी जानकारी दी। फिर पुलिस भी शादी समारोह स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटों की कोशिश के बाद पुलिस को शादी कार्यक्रम स्थल से दो सौ मीटर दूर सरसों के खेत में बालिका का शव पड़ा मिला।

बालिका के शरीर पर कपड़े नहीं थे, इसलिए इस बात की भी आशंका है कि हत्या से पहले उसके साथ रेपकी घटना को अंजाम दिया गया। बालिका से रेप और हत्या की जानकारी होने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने कहा घटना का जल्दी ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा। आरोपी का सुराग लगा उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस को आशंका है कि बच्ची को कोई उसका ही जानने वाला बहला-फुसलाकर शादी समारोह से किसी बहाने से अगवा कर ले गया, उसके साथ रेप किया और पहचाने जाने के डर से बच्ची की हत्या कर दी। हत्यारे का पता लगाने के लिए पुलिस शादी समारोह में आए लोगों की सूची बना रही है। पुलिस को आशंका है कि शादी में शामिल होने आए ही किसी व्यक्ति ने बच्ची को अगवा कर ले गया होगा। शादी में आए बच्चों की जानकारी भी पुलिस कर रही है जिनके साथ वह आखिरी बार देखी गई थी। बच्ची जब डीजे पर डांस कर रही थी तब वहां कई बच्चे मौजूद थे।

पुलिस शादी के वीडियो की भी जांच कर रही है। बालिका आखिरी बार किन लोगों के साथ देखी गई थी। इसके अलावा वह मोबाइल से वीडियो बनाने वालों की भी मदद ले रही है। क्षेत्राधिकारी अछनेरा महेश कुमार का कहना है कि मृतका के पिता ने बताया कि रात को उनके चाचा के घर बारात आई थी जिसको लेकर सभी शादी में व्यस्त थे। रात 11 बजे बच्ची को डीजे पर डांस करते देखा गया था। उसके बाद लापता हो गई। रात में बालिका के घर नहीं आने पर शादी स्थल पर उसके सो जाने के बारे में सोच कर रात को पता नहीं किया था।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध