Begin typing your search above and press return to search.
समाज

पांव छूने के लिए झुकी महिला को BJP मंत्री सोमन्ना ने दनादन जड़ दिए कई थप्पड़, विपक्ष ने पूछा - महिलाओं को सम्मान देने का यही तरीका है!

Janjwar Desk
23 Oct 2022 5:13 AM GMT
भाजपा मंत्री वी सोमन्ना ने भरी सभा में एक महिला को जड़ दिए कई थप्पड़, विपक्ष ने पूछा - क्या भाजपा में महिलाओं को सम्मान देने का यही तरीका है
x

भाजपा मंत्री वी सोमन्ना ने भरी सभा में एक महिला को जड़ दिए कई थप्पड़, विपक्ष ने पूछा - क्या भाजपा में महिलाओं को सम्मान देने का यही तरीका है

Karnataka News : महिला की शिकायत पर मंत्री जी इतना नाराज हुए हुए कि पांव छूने के लिए झुकी महिला को उन्होंने दनादन कई थप्पड़ जड़ दिए। मंत्री के महिला विरोधी इस हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Karnataka News : कर्नाटक के भाजपा सरकार में मंत्री वी सोमन्ना ( Minister V Somanna ) का घोर महिला विरोध चेहरा सामने आया है। भाजपा ( BJP ) मंत्री के इस अपमानजनक हरकत से साफ है कि महिला की शिकायत पर मंत्री जी इतना नाराज हुए हुए कि पांव छूने के लिए झुकी महिला को उन्होंने दनादन कई थप्पड़ ( V somanna slapped woman ) जड़ दिए। मंत्री के महिला विरोधी इस हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल ( Video viral) हो रहा है। मीडिया की ओर से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने नाराजगी भरे लहजे में अपनी हरकत के लिए खेद व्यक्त किया है।



दरअसल, कर्नाटक के चामराजंगरा ( chamarajangara ) जिले के चामराजंगरा तालुक के गुंडलुपेट के हंगला गांव शनिवार शाम को भूमि शीर्षक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान एक महिला समस्या बताने के लिए मंच पर पहुंच गई। समस्या बताने के बाद महिला जैसे ही मंत्री वी सोमन्ना ( V Somanna ) का पांव छूने के लिए झुकी, उन्होंने महिला को दनादन कई थप्पड़ जड़ दिए।

इस घटना के बाद कार्यक्रमस्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। तब पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विपक्ष सवाल कर रहा है कि क्या आप महिलाओं के प्रति इस तरह सम्मान दिखाते हैं। क्या भाजपा में महिलाओं को सम्मन देने का यही तरीका है। घटना के बारे में न्यूज 18 कन्नड़ से बात करते हुए वी सोमन्ना ने गुस्से में खेद व्यक्त किया।

वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री वी सोमन्ना ( minister v somanna ) ने कहा कि मैं सभी लड़कियों को बहनों के रूप में देखता हूं। मुझे इस घटना के लिए खेद है। मंत्री वी सोमन्ना ने साफ कर दिया था कि जब उन्होंने उन्हें गिरने से रोकने की कोशिश की तो उनके हाथों ने उन्हें छुआ, न कि उन्हें मारा। बता दें कि चामराजंगरा जिले के चामराजंगरा तालुक के गुंडलुपेट के हंगला गांव में 22 अक्टूबर को 173 लोगों को प्लॉट आवंटित किए गए।

Next Story

विविध