Begin typing your search above and press return to search.
समाज

मोहाली कांड में 2 लड़के गिरफ्तार, छात्राओं के अश्लील MMS बनाने वाली आरोपी लड़की पहले से पुलिस हिरासत में, किसी के गले नहीं उतर रही पुलिसिया कहानी

Janjwar Desk
19 Sep 2022 2:18 AM GMT
Chandigarh University MMS Viral : छात्रों का धरना-प्रदर्शन खत्म, सस्पेंड हुए 2 वॉर्डन, 6 दिन के लिए यूनिवर्सिटी बंद
x

Chandigarh University MMS Viral : छात्रों का धरना-प्रदर्शन खत्म, सस्पेंड हुए 2 वॉर्डन, 6 दिन के लिए यूनिवर्सिटी बंद

Chandigarh University MMS kand : छात्राओं के जो बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, उनके अनुसार यूनिवर्सिटी प्रशासन और पंजाब पुलिस इस हाई प्रोफाइल मामले की लीपापोती का प्रयास कर रही है। लड़कियों का इल्जाम है कि आरोपी लड़की और उसके ब्वाय फ्रेंड के मोबाइल फोन की बिना फोरेंसिक जांच के पुलिस जल्दबाजी में कैसे किसी को क्लीन चिट दे सकती हैं....

Chandigarh University MMS kand :चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बहुचर्चित अश्लील वीडियो प्रकरण में रविवार 18 सितंबर को ही दो लड़कों की गिरफ्तारी कर ली गई है। पंजाब पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर इन लड़कों को हिमाचल पुलिस ने शिमला से पकड़ा है। पकड़े गए लड़कों में से एक बेकरी में तो दूसरा ट्रेवल एजेंसी में काम करता है। इस पूरे हाई प्रोफाइल कांड की सूत्रधार लड़की भी शिमला की ही निवासी है। स्थानीय होने के नाते यह लड़के आरोपी लड़की के संपर्क में थे।

जानकारी के तौर पर दोहरा दें कि मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा द्वारा कॉलेज की ही पांच दर्जन से अधिक छात्राओं के बाथरूम में नहाने का वीडियो बनाकर उसे अपने पुरुष मित्र के माध्यम से वायरल करने के मामले में पंजाब में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार 17 सितंबर दोपहर बाद तीन बजे से शुरू हुए इस प्रकरण में पल पल नए चौंकाने वाले अपडेट मिल रहे हैं। कभी कहा जा रहा था कि एक लड़की ने कॉलेज में ही पढ़ने वाली पांच दर्जन से अधिक छात्राओं के बाथरूम वीडियो बनाकर अपने ब्याय फ्रेंड की मार्फत सोशल मीडिया पर वायरल करवा दिए हैं। इस सदमे की वजह से कॉलेज की आधा दर्जन छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है तो कभी पुलिस और यूनिवर्सिटी ऐसा इनपुट मुहैया करा रही है कि आरोपी छात्रा ने केवल अपना ही निजी वीडियो अपने ब्वाय फ्रेंड को भेजा था। बाकी किसी लड़की का न तो कोई वीडियो बनाया गया था और न ही किसी छात्रा ने आत्महत्या की कोई कोशिश की।

लेकिन इस मामले में कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के जो बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, उनके अनुसार यूनिवर्सिटी प्रशासन और पंजाब पुलिस इस हाई प्रोफाइल मामले की लीपापोती का प्रयास कर रही है। लड़कियों का इल्जाम है कि आरोपी लड़की और उसके ब्वाय फ्रेंड के मोबाइल फोन की बिना फोरेंसिक जांच के पुलिस जल्दबाजी में कैसे किसी को क्लीन चिट दे सकती हैं?

इस बीच मामले में तमाम तरह आरोप के बीच आरोपी लड़की के कथित ब्वाय फ्रेंड और उसके एक दोस्त को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने की है। हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए इन दोनो लड़कों को पंजाब पुलिस को सौंप दिया है। जिन दो लड़कों को हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस के हवाले किया है, उनमें एक लड़का तो वही है जिसकी तस्वीर आरोपी लड़की ने अपने ब्वाय फ्रेंड के तौर पर पंजाब पुलिस को दिखाई थी। रंकज वर्मा (31 वर्ष) नाम के इस लड़के को पुलिस ने शिमला के ढली से पकड़ा गया है। जबकि दूसरे आरोपी लड़के सन्नी मेहता (23 वर्ष) की गिरफ्तारी रोहड़ू से की गई है।

इस मामले में पंजाब पुलिस वीडियो बनाने वाली जिस लड़की को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है वह भी शिमला के रोहड़ू की रहने वाली है। रविवार को गिरफ्तार किए गए लड़कों को वह स्थानीय होने के कारण बहुत पहले से जानती हैं। हिमाचल पुलिस ने शिमला के इन दोनों लड़कों को रविवार की सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था। जिनकी पंजाब पुलिस को रविवार की देर शाम सुपुर्दगी दी गई है।

दूसरी तरफ इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस के रवैये से नाराज सैकड़ों स्टूडेंट्स ने कैंपस में फिर से प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने डीन ऑफिस भी घेर लिया। उनका आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस मामले को दबा रहे हैं। हालांकि देर शाम प्रशासन ने दावा किया कि स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन खत्म कर दिया है। लेकिन स्टूडेंट्स अभी भी प्रदर्शन कर रहे हैं।

Next Story

विविध