Begin typing your search above and press return to search.
समाज

UP : लड़की को बंधक बनाकर किया बलात्कार और बना लिया वीडियो, 10 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Janjwar Desk
23 March 2021 8:17 AM GMT
Bhopal Crime News : महिला का नहाते समय युवक ने चुपके से बनाया वीडियो, 5 महीने तक ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
x

महिला का नहाते समय युवक ने चुपके से बनाया वीडियो

यूपी के सहारनपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया, और तो और लड़की का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल कर दिया गया....

जनज्वार। यूपी के सहारनपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया। और तो और लड़की का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह पैन कार्ड बनवाने के लिए वह गांव के जनसेवा केंद्र पर गई थी। जहां उसकी मुलाकात अहमद से हुई। अहमद ने कई दिन तक पैन कार्ड नहीं बनवाया और सहारनपुर चलने की बात कही। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अहमद उसे सहारनपुर के एक होटल में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।

आरोप है कि अहमद ने दुष्कर्म करने के बाद लड़की का वीडियो भी बना लिया। अहमद उसे लगातार ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा। फरवरी में उसकी शादी हो गई। इसके बाद भी अहमद नहीं माना और 50 हजार की डिमांड करने लगा।

लड़की ने बताया कि वो ससुराल से 50 हजार रुपये चोरी करके अहमद के पास ले गई। जहां रिश्तेदार शबाना, रफीक, असरफ, युनुस, युसुफ, सहवान, मोतीलाल और उसके अन्य दोस्त मिले। सभी ने उसे बंधक बना लिया और मुजफ्फरनगर के एक धार्मिक स्थल पर ले गए तथा कागजों पर धर्म परिवर्तन कराने के लिए हस्ताक्षर कराए। इसके बाद उसे गांव के बाग में ही बंधक बनाकर रखा गया।

युवती के लापता होने के बाद से परिजन उसकी तलाश करते रहे। सोमवार 22 मार्च को थाने पर पहुंची लड़की ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर कोतवाली उमेश रोरिया ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सहारनपुर एसपी सिटी राजेश कुमार के मुताबिक 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। साथ ही सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। जल्द ही हम मामले के निष्कर्ष तक पहुंच जाएंगे।

Next Story

विविध