Begin typing your search above and press return to search.
समाज

International Women's Day Special : 'लैंगिक समानता के लिए जागरूकता' की थीम पर पूरी दुनिया में मनाया जा रहा महिला दिवस

Janjwar Desk
8 March 2022 10:32 AM GMT
International Womens Day Special :  लैंगिक समानता के लिए जागरूकता की थीम पर पूरी दुनिया में मनाया जा रहा महिला दिवस
x

महिलाओं की प्रतीकात्मक तस्वीर

International Women's Day Special : जूलियन कैलेंडर में 1917 की वह तारीख 23 फरवरी थी वहीं ग्रेगेरियन कैलेण्डर के अनुसार उस दिन 8 मार्च था, इसलिए पूरी दुनिया में महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाने लगा....

International Women's Day Special : आज का दिन महिलाओं के नाम है। आज यानी 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) मनाया जाता है। हर वर्ष महिला दिवस का एक अलग थीम होता है। इस वर्ष की महिला दिवस का थीम है - 'स्थायी कल के लिए लैंगिक समानता जरूरी।'

खेल हो, स्वास्थ्य हो, बिजनेस, तकनीक, अंतरिक्ष, शिक्षा हो या धर्म और विज्ञान लगभग हर क्षेत्र में आज महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं और पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहीं हैं। वह उन क्षेत्रों में भी सफल रही हैं जहां लोगों को उम्मीद नहीं थी की वे सफल हो पाएंगी। आज हमारे ही देश भारत में महिलाएं लड़ाकू विमान तक उड़ा रहीं हैं। पूरी दुनिया में विभिन्न क्षेत्रों में चर्चित ऐसी ही महिलाओं की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने तथा पिछड़ी महिलाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से हर साल 8 मार्च को सारी दुनिया महिला दिवस मनाती है।

'महिला दिवस' पहली बार साल 1911 में यूरोप में मनाया गया था। फ्रांस की क्रांति (French Revolution) के बाद महिलाओं को कई आर्थिक और राजनीतिक अधिकार, आर्थिक समानता, मतदान का अधिकार इत्यादि से वंचित रखा गया था जिसके चलते 3 मई 1908 को 15 हजार महिलाओं ने अपने अधिकारों व नौकरी के घंटे कम करने के लिए न्यूयॉर्क में मार्च निकाला था जिसके बाद साल 1910 में कोपेनहेगन में समाजवादी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर में किसी एक दिन को महिलाओं के लिए सेलिब्रेट करने का निर्णय लिया गया। इसके एक साल बाद प्रसिद्ध जर्मन एक्टिविस्ट क्लारा जेटकिन के प्रयास के चलते अमेरिकन सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस को अंतरराष्ट्रीय रूप में मनाये जाने की सहमति दी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 19 मार्च, 1911 में पहली बार ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में मनाया गया और साल 1921 में महिला दिवस की तारीख को बदलकर 8 मार्च कर दिया गया। दरअसल प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान 1917 में रूस की महिलाओं ने रूस के शासक से ब्रेड एंड पीस की मांग की थी। इसके लिए हजारों महिलाओं ने सेंट पीटर्सबर्ग में मार्च निकाला। इस आंदोलन ने सम्राट निकोलस को पद छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया और अंतरिम सरकार से रूस में जिस समय महिलाओं को वोट का अधिकार प्राप्त हुआ तब जूलियन कैलेंडर प्रचलन में था वहीं बाकी दुनिया में ग्रेगेरियन कैलेंडर चलता था।

जूलियन कैलेंडर में 1917 की वह तारीख 23 फरवरी थी वहीं ग्रेगेरियन कैलेण्डर के अनुसार उस दिन 8 मार्च था, इसलिए पूरी दुनिया में महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाने लगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को प्रत्येक वर्ष एक खास थीम के साथ मनाया जाता है, संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस साल 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो' थीम यानी 'स्थाई कल के लिए लैंगिक समानता जरूरी है' विषय पर मनाया जा रहा है।

आज 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुनियाभर में महिलाओं के सम्मान और उनकी शक्ति को पहचान दिलाने वाली विश्व की ऐसी ही प्रसिद्ध महिलाओं जैसे कमला हैरिस, निर्मला सीतारमण, साई इंग वेन, जैसिंडा अर्डर्न, मेलिंडा गेट्स, इंदिरा नूई आदि को हमारा सलाम है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध