Begin typing your search above and press return to search.
समाज

झारखंड की बेटी का मानव तस्करों ने किया दो बार सौदा, अब घर वालों से ठेकेदार मांग रहा 45 हजार कीमत

Janjwar Desk
21 July 2020 11:50 AM GMT
झारखंड की बेटी का मानव तस्करों ने किया दो बार सौदा, अब घर वालों से ठेकेदार मांग रहा 45 हजार कीमत
x
झारखंड के गुमला जिले की एक लड़की को उत्तरप्रदेश के कमालगंज के एक ठेकेदार ने 45 हजार देकर खरीदा, अब परिवार वालों से वह बेटी सौंपने के पहले पैसे देने की मांग कर रहा है...

रांची। झारखंड में मानव तस्करी की समस्या बहुत आम है। यहां की लड़कियों अक्सर पश्चिमी राज्यों में मानव तस्करों व दलालों के द्वारा बेच दी जाती हैं। कई बार इनका सौदा नौकरी दिलाने तो कई बार शादी कराने के नाम पर होता है।

गुमला जिले के पालकोट प्रखंड की एक बेटी की एक ऐसी ही कहानी सामने आई है जिसे दलालों ने दो बार बेचा और अब जिस ठेकेदार के पास वह है, वह उसके परिवार वालों को उसे सौंपने के 45 हजार रुपये कीमत मांग रहा है। वह कह रहा है कि बिना पैसे लिए लड़की नहीं सौंपूंगा।

प्रभात खबर अखबार की खबर के अनुसार, पालकोट प्रखंड की बेटी रांची में पढाई करती थी, जबकि उसकी मां मुंबई में किसी कंपनी में काम करती है व पिता गांव में खेती बारी करते हैं। छह महीने पहले अचानक लड़की गायब हो गई तो उसकी ग्रामीणों व अन्य लोगों ने तलाश शुरू की। उसे मानव तस्करों ने पहले दिल्ली में बेच दिया।

उसके बाद उत्तरप्रदेश के कमालगंज में पटना की गीता नामक एक लड़की उसे एक ठेकेदार के पास सौंप आई। बाद में उसे पता चला कि उसे 45 हजार रुपये में बेचा गया है। तस्करों ने पहले ठेकेदार के पास लड़की सौंपने के लिए 60 हजार रुपये मांगा था, लेकिन बाद में 45 हजार में सहमति बनी।

अब ठेकेदार उसी 45 हजार रुपये की मांग लड़की सौंपने के लिए कर रहा है। युवती ने किसी तरह फोन पर संपर्क कर अपने परिवार को पूरी जानकारी दी। ठेकेदार ने फोन पर परिवार को खाता संख्या देकर पैसा भेजने की बात कही। आरंभ में वह अपना पता बताने से आनाकानी करता रहा, हालांकि बाद में बता दिया। इसके बाद लड़की के परिवार वाले उसे छुड़ाने कमालगंज गए हैं। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है और उससे मदद ली गई है।

Next Story

विविध