Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Latur Crime News : मां ने 2 साल के बेटे को कुएं में फेंका, बच्चा तड़पता रहा और मां मरने का करती रही इंतजार

Janjwar Desk
7 Dec 2021 12:21 PM GMT
Latur Crime News : मां ने 2 साल के बेटे को कुएं में फेंका, बच्चा तड़पता रहा और मां मरने का करती रही इंतजार
x

(मां ने 2 साल के मासूम को कुएं में फेंका)

Latur Crime News : घटना के बारे में महिला ने सबसे पहले अपने देवर को बताया लेकिन उसने यकीन नहीं किया और ऑफिस चला गया...

Latur Crime News : महाराष्ट्र के लातूर (Latur) से ऐसी घटना सामने आई है जिसके होने पर विश्वास करना मुश्किल है। यहां एक मां ने अपने 2 साल के मासूम को कुएं में फेंक दिया। इतना ही करके उसका मन नहीं भरा तो वह कुएं के पास तब तक खड़ी रही जब तक बच्चा तड़प-तड़प कर डूबकर मर नहीं गया। जब उस महिला को यकीन हो गया कि बच्चा मर चुका है तो ही वहां से हटी।

पुलिस इंस्पेक्टर बी.आर. शेजाल ने बताया कि माया पांचाल (25) पर पति वेंकट पांचाल ने बेटे समर्थ पांचाल की हत्या का आरोप लगाया है। माया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, इस घटना के बारे में महिला ने सबसे पहले अपने देवर को बताया लेकिन उसने यकीन नहीं किया और ऑफिस चला गया। माया का अपने पति वेंकट से कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। इसलिए वह दूसरे गांव में रहता था। सोमवार को जब वह अपने बेटे से मिलने आया और पत्नी से बेटे के बारे में पूछा। इस पर महिला ने कहा कि उसने बच्चे को कुएं में फेंक दिया है।

महिला का ऐसा जवाब सुनते ही वेंकट के पैरों तले की जमीन खिसक गई। पत्नी की बात सुनते ही पति भागते-भागते हुए कुएं पर गया लेकिन मासूम दम तोड़ चुका था। लेकिन फिर भी उसने गांववालों की मदद से बच्चे के शव को बाहर निकाला।

इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि महिला की हालत को देख ऐसा लग रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है। बेटे की हत्या के बाद वह काफी देर तक कुएं के पास ही बैठी रही। लोगों के अनुसार वारदात से 8 दिन पहले दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। दोनों की शादी पांच साल पहले हुई थी और दोनों का एक ही बच्चा था।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध