Begin typing your search above and press return to search.
समाज

धीरेंद्र शास्त्री के मुंबई दिव्य दरबार में चोरों का चमत्कार, 36 महिलाओं के गले से साफ किये मंगलसूत्र और चेन

Janjwar Desk
20 March 2023 3:33 AM GMT
धीरेंद्र शास्त्री के मुंबई दिव्य दरबार में चोरों का चमत्कार, 36 महिलाओं के गले से साफ किये मंगलसूत्र और चेन
x

file photo

Dhirendra Shastri : दिव्य दरबार के पहले दिन 18 मार्च को बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन करने आईं कई महिलाओं ने मंगलसूत्र और सोने की चेन चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है, इसमें तकरीबन चार लाख 87 हजार रुपये की कीमत के गहने चोरी हुए हैं...

Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Shastri : कथावाचक बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री आजकल लगातार चर्चा में हैं। पहली बार चर्चा में वह तब आये थे जब उनके चमत्कार के दावों को चुनौती मिली थी। जनज्वार पर लगभग 5 माह पहले एक वीडियो में उनके चमत्कारों पर सवाल उठाये गये थे, जिसके बाद तर्कशास्त्री श्याम मानव ने उन्हें चुनौती दी थी कि वह अपना चमत्कार साबित करके दिखायें। हालांकि इसके बाद वह यह कहते सुने गये कि वह कोई चमत्कार नहीं करते और एक दिव्य दरबार की चुनौती से घबराकर वह पहले ही कथा छोड़कर चलते बने।

उसके बाद बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम द्वारा दलित परिवार के साथ बदसलूकी का ​वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कट्टा लहराते हुए शादी वाले दिन दलित परिवार को न सिर्फ धमकाता है, बल्कि मारपीट भी करता है। अब एक बार फिर धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार चर्चा में है, इस बार चर्चा का कारण कोई चमत्कार नहीं बल्कि महिलाओं के साथ हुई छिनैती है।

जानकारी के मुताबि​क शनिवार 18 मार्च को मुंबई से सटे मीरारोड इलाके में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगा था। हर शनिवार-रविवार आयोजित होने वाले दिव्य दरबार के पहले दिन 18 मार्च को बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन करने आईं कई महिलाओं ने मंगलसूत्र और सोने की चेन चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में तकरीबन चार लाख 87 हजार रुपये की कीमत के गहने चोरी हुए हैं। शनिवार 18 मार्च को बागेश्वार धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में शामिल होने और उनका प्रवचन सुनने के लिए दूर दूर से अनुयायी आये थे, जिनमें महिलायें बड़ी संख्या में शामिल थे। शनिवार शाम साढ़े पांच बजे से रात साढ़े नौ बजे तक चले इस कार्यक्रम में चोरों ने खूब हाथ साफ किया। अब 36 महिलाओं ने मंगलसूत्र और गले की चेन चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है।

धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में महिलाओं के भारी संख्या में गहने चोरी होने की घटना के बाद पुलिस ने इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ शुूरू की है। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार भाजपा द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका कांग्रेस अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति और मनसे ने भारी विरोध करते हुए इस कार्यक्रम की अनुमति न देने की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी विधायक गीता जैन, जिलाध्यक्ष रवि व्यास, कोषाध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल की ओर से धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार आयोजित किया गया था। महाराष्ट्र राज्य अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने इस कार्यक्रम को रोकने के लिए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

Next Story