Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Narmadapuram News : मध्यप्रदेश में दरगाह पर पोता भगवा रंग- तोड़फोड़ की, भड़का मुस्लिम समाज, हाईवे किया जाम

Janjwar Desk
14 March 2022 5:06 PM IST
Narmadapuram News : मध्यप्रदेश में दरगाह पर पोता भगवा रंग- तोड़फोड़ की, भड़का मुस्लिम समाज, हाईवे किया जाम
x

मध्यप्रदेश में दरगाह पर पोता भगवा रंग- तोड़फोड़ की, भड़का मुस्लिम समाज, हाईवे किया जाम

Narmadapuram News : मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में मुस्लिमों की दरगाह पर भगवा रंग पोतने का मामला सामने आया है....

Narmadapuram News : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram) में रविवार को उस समय तनाव का माहौल बन गया जब एक खेत में बनी दरगाह (Shrine) को भगवा रंग से पोत दिया गया। दरगाह की दीवार और गुम्बर भगवा रंग से पुती हुई नजर आई। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब चालीस किलोमीटर दूर सेमरी हरचंद रोड स्थित दरगाह में हुई। यह खबर मिलते ही मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और राजमार्ग (State Highway) पर चक्का जाम किया। वहीं इसी दौरान सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी बल सहित मौके पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद ही लोग शांत हुए। पुलिस अधिकारियों ने जल्द शरारती तत्वों को हिरासत में लेने का आश्वासन दिया।

खबरों के मुताबिक ये घटना शनिवार-रविवार की देर रात की है। सेमरी में बाबई रोड स्थित दरगाह के पास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दरगाह पर तोड़फोड़ की गई। तोड़फोड़ के साथ दरगाह की गुम्बद और अंदर भगवा और लाल कलर का पेंट कर दिया गया। इस घटना का पता तब चला जब सुबह पांच बजे मजार संचालक वहां पहुंचा और उसे ये सब देखा जिसके बाद उसने इस बात की सूचना अपने साथियों और समाज के लोगों को दी।

सूचना मिलते ही मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग वहां इकट्ठा हुए। सभी दरगाह पर भगवा और लाल रंग देखकर काफी आक्रोशित हो गए। उन्होंने राजमार्ग पर धरना देकर प्रदर्शन करना शुरू किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इसकी खबर मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद से बाबई में तनाव का माहौल है।

बता दें कि यह पहली घटना नहीं है। एक महीने में जिले में यह दूसरा मामला है जब दरगाह के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस घटना को भी पंचमढ़ी की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। 14 जनवरी को पंचमड़ी में देनवा दर्शन के पास दरगाह पर असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की थी, वहां पर भी आक्रोशित लोगों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

बाबई की घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया है। इस घटना को लेकर संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Next Story

विविध