Begin typing your search above and press return to search.
समाज

शादी के सातवें दिन ही दुल्हन ने पति का गला रेता, रात भर शव के साथ कमरे में बैठी रही

Janjwar Desk
21 Dec 2020 3:33 AM GMT
शादी के सातवें दिन ही दुल्हन ने पति का गला रेता, रात भर शव के साथ कमरे में बैठी रही
x

प्रतीकात्मक तस्वीर

आरोपित नवविवाहिता ने पति की गला रेतकर हत्या कर दी, हत्या के बाद रातभर शव के साथ कमरे में बंद रही, सात दिन पहले ही धूमधाम से दोनों की शादी हुई थी....

जनज्वार ब्यूरो, पटना। शादी को जन्मों का बंधन माना जाता है, पर बिहार में शादी के सातवें ही दिन नवविवाहिता दुल्हन ने अपने पति का कत्ल कर दिया। हत्या करने के बाद वह पूरी रात पति के शव के साथ कमरे में बंद रही। घटना को उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया। पति की हत्यारी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपित प्रेमी फरार बताया जाता है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि आरोपित नवविवाहिता ने अपने प्रेमी की सहायता से पति की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद रातभर शव के साथ कमरे में रही। सुबह होते ही फरार होने लगी। तब घरवालों ने पकड़ लिया। घटना पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया स्थित बैरिया मलाही टोला की है।

बताया जाता है कि सुबह जब बेटे का कमरा नहीं खुला तो मां गई और दरवाजा खोला। दुल्हन ने जैसे ही सास को सामने देखा, वह घबरा गई। सास ने देखा की उसके बेटे का रक्तरंजित शव बेड पर पड़ा हुआ है। चारों तरफ खून ही खून पसरा हुआ है। जब सास ने पूछताछ शुरू की तो दुल्हन भागने की कोशिश करने लगी। जिसके बाद घरवालों ने उसे पकड़ लिया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक श्याम की शादी महज एक सप्ताह पूर्व ही 13 दिसंबर को हुई थी। उसकी शादी पड़ोस के पूर्वी चंपारण जिला के सरेया गांव में हुई थी। बारात खूब सजधज कर गई थी और खूब धूमधाम से शादी हुई थी।

मृतक के परिजनों के अनुसार ससुराल आने के बाद दुल्हन भी ठीक से रह रही थी और किसी को शक नहीं हुआ कि वह ऐसा कदम भी उठा सकती है। लेकिन उसने अपने ही पति की हत्या कर अपना सुहाग उजाड़ लिया।

जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि दुल्हन ने पूरे वाकये का खुलासा किया। उसने बताया है कि अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। मर्डर करने के बाद दुल्हन का प्रेमी फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस दुल्हन से पूछताछ कर और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Next Story

विविध