Begin typing your search above and press return to search.
समाज

प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान से शिवराज सरकार की हुई भारी फजीहत, कांग्रेस को मिला BJP पर हमला बोलने का मौका

Janjwar Desk
22 Sep 2022 5:30 AM GMT
प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान से शिवराज सरकार की हुई भारी फजीहत, कांग्रेस को मिला भाजपा पर हमला बोलने का मौका
x

प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान से शिवराज सरकार की हुई भारी फजीहत, कांग्रेस को मिला भाजपा पर हमला बोलने का मौका

कांग्रेस ( Congress ) नेता संगीता शर्मा ने पूछा है कि भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ( Pragya Thakur ) ने चुप्पी क्यों साध रखी है। जब उन्होंने इन गांवों को गोद ले रखा है तो यहां ऐसी स्थिति क्यों हुई।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ( Pragya Thakur ) के एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने शिवराज सरकार ( Shivraj government ) को निशाने पर लेते हुए कहा कि मेरे गोद लिए गांवों में बच्चियों ( People sell daughters in Bhopal ) को बेचा जा रहा है। अवैध शराब के धंधे में लिप्त अपने रिश्तेदारों को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए माता-पिता अपनी बेटियों को बेच रहे हैं। ये सब गरीबी की वजह से हो रहा है। वहां पर लोगों के पास आजीविका का कोई साधन नहीं है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के एक समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ( Pragya Thakur ) ने कहा कि उन्होंने तीन गांव गोद लिए हैं। वे इन गावों की गरीब बच्चियों की पढ़ाई-लिखाई में मदद करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन गांवों में लोग गरीब हैं और कच्ची शराब बनाकर बेचते हैं। कच्ची शराब बेचने की वजह से पुलिस उन्हें पकड़कर ले जाती है तो वे अपनी बच्चियों को बेचकर पुलिस को पैसे देते हैं और अपने लोगों को छुड़ाते हैं।

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मैंने कुछ बस्तियों को गोद लिया है। इन बस्तियों में बच्चों के पास पढ़ाई के लिए संसाधन नहीं हैं। उनके माता-पिता के पास कमाई का कोई नियमित स्रोत नहीं है। वे अवैध शराब बनाने और बेचने में शामिल हैं। कभी-कभी पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेती है और उनके पास जमानत पाने के लिए पैसे नहीं होते हैं। वे अपने लोगों की रिहाई के लिए पैसे जुटाने के वास्ते चार से छह साल की लड़कियों को बेच देते हैं। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक भाजपा सांसद के गोद लिए गावों की बस्तियों में बच्चों की संख्या 250 से 300 के करीब है।

प्रज्ञा सिह ठाकुर का बयान सामने आने के बाद कांग्रेस ( Congress ) को शिवराज सरकार पर हमला बोलने का मौका दे दिया है। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने कहा कि यह चौंकाने वाला और चिंता का विषय है कि राज्य की राजधानी में अवैध शराब का कारोबार फल.फूल रहा है। ठाकुर के बयान से संकेत मिलता है कि राज्य की राजधानी में पुलिस के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है। सरकार को ठाकुर की टिप्पणियों के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों की रिहाई के लिए पुलिस को रिश्वत देने की खातिर कथित तौर पर लड़कियों को बेचा जा रहा है।

बच्चियों का बिकना एमपी का दुर्भाग्य

कांग्रेस प्रवक्ता और राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता शर्मा ने कहा कि यह मध्य प्रदेश का दुर्भाग्य है कि एक सांसद बयान देकर यह बता रही हैं। यह बहुत दुखद और निंदनीय है। संगीता शर्मा ने कहा कि 18 वर्षों से शिवराज सिंह सरकार ष्बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के बड़े-बड़े दावे कर रही है। उनके सभी दावे झूठे हैं। उन्होंने सीएम से मांग की कि यह पता लगाया जाए कि बच्चियों को किसे बेचा जा रहा है और खरीदार कौन हैं। प्रज्ञा ठाकुर को अव्यवस्थाओं का दुखड़ा रोने के बजाय खुद के गोद लिए गांवों की अव्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

जब 3 गांव के हालात ऐसे तो प्रदेश के हालात कैसे होंगे

संगीता शर्मा ने कहा कि इस मसले पर साध्वी प्रज्ञा ने चुप्पी क्यों साध रखी है। संसद में इन गावों की स्थिति को लेकर आवाज क्यों नहीं उठाई। जब उन्होंने इन गांवों को गोद ले रखा है तो यहां ऐसी स्थिति क्यों हुई। प्रदेश की राजधानी की 3 गांवों की स्थिति यह है तो प्रदेश के हालात कैसे होंगे? हर दिन राज्य में नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार और सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने महिला आयोग से इस घटना पर संज्ञान लेकर जांच करने की अपील की है। कांग्रेस ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से शिवराज सरकार को बर्खास्त कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

गृह मंत्री ने प्रज्ञा से मांगी मामले की जानकारी

बच्चियों को बेचने का मामला सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि साध्वी जी हमारे परिवार की हैं। हमारी पार्टी की हैं। इस संबंध में उन्हें कोई भी जानकारी है तो हमें बताएं। कानून अपना काम करेगा।

Next Story

विविध