Begin typing your search above and press return to search.
समाज

पाखंड की देवी निकलीं प्रगतिशील स्वरा भास्कर, 7 घंटे तक की गृहप्रवेश पूजा

Janjwar Desk
26 Aug 2021 8:43 AM GMT
पाखंड की देवी निकलीं प्रगतिशील स्वरा भास्कर, 7 घंटे तक की गृहप्रवेश पूजा
x

गृह प्रवेश की पूजा करती फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर. (photo-twitter)

सात घंटे की गृह प्रवेश पूजा, उफ्फ कामरेड इतना सब कैसे कर लेती हैं।' नित्यानंद गयेन ने लिखा है 'हाथी के दांत अंदर बाहर अलग होते हैं।' इसी में आगे प्रशांत शर्मा ने कमेंट किया है, 'ओम स्वरा स्वाहा...

जनज्वार ब्यूरो। स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ढाई साल बाद अपने रीडेवलपमेंट हुए घर में वापस चली गई हैं। उन्‍होंने अपने नए घर के लिए 7 घंटे की गृह प्रवेश पूजा भी की। जिसको लेकर उन्होने ट्वीट भी किया है। इधर दूसरी तरफ कई लोग सोशल मीडिया पर सात घंटे तक चली पूजा को लेकर स्वरा को कामरेड पाखंडी और क्रांतिकारी मैय्या कहकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

स्वरा कहती हैं, 'मैंने मुंबई में अपने घर में कभी भी इत्‍मीनान से पूजा नहीं की। यह रिनोवेशन काफी लंबा भी रहा था। मेरे जीवन और दुनिया में इतना कुछ बदल गया है कि वापस आने का न केवल बेसब्री से इंतजार था, बल्कि सार्थक और विशेष भी था।'

स्वरा की पूजा को लेकर आए कुछ मैसेज

अभिनेत्री स्वरा भास्कर की पूजा पर सरोज कुमार नाम के यूजर ने लिखा है, 'सात घंटे की गृह प्रवेश पूजा। उफ्फ कामरेड इतना सब कैसे कर लेती हैं।' नित्यानंद गयेन ने लिखा है 'हाथी के दांत अंदर बाहर अलग होते हैं।' इसी में आगे प्रशांत शर्मा ने कमेंट किया है, 'ओम स्वरा स्वाहा...'

स्वरा भास्कर की गृहप्रवेश की पूजा पर प्रवीण जाधव ने ट्वीट किया है, 'हिन्दू "Terrorist" हैं तो फ़िर तुम हिन्दू धर्म में रहकर हिन्दू देवी-देवताओं की पूजा-पाठ क्यों कर रहीं हों??'

नित्यानंद गायेन ने फिर से किए कमेंट में लिखा है, 'बहनजी भव्य राममंदिर बनवाएंगी, महामहिम कोविंद जी 5 लाख चंदा दे दिए उसके लिए, सब मिले हुए हैं जी।केजरीवाल जी तो कब से मांग कर रहे इस मिलावट की।' आगे प्रभात सिंह लिखते हैं, 'भास्करन्ना।'

मृत्युंजय आनंद ने ट्वीट किया है, 'हिंदुओं को आतंकवादी कहने वाली मैडम देवताओं की पूजा कर रही है? आपको भी आतंकवादी कहा जाने लगेगा.... छोडो ये सब... चर्च में जाओ, सजदा करो, नमाज पढ़ो...पूजा पाठ तो ढोंग है.. ऐसा करने से सेक्युलर देवता नाराज़ हो जायेंगे।'

सर्वणसिंह सिमारखिया ने ट्वीट किया है, 'नाटकबाजी ढोंग करती है अब चुप क्यों है अफगानिस्तान में महिला व बच्चों को मार रहे हैं। खाना पीना नहीं देते नहीं हैं, लोगों की हालत क्या है टुकडे टुकड़े गैंग। यह भारत हिन्दुस्तान में बकबक करते हैं, लेकिन अफगानिस्तान पर कोई नहीं बोलता, औकात पता है कोई सुनने वाला नहीं है नाटक ढोंग भारत सहन करता है।'


कीर्ति पटेल ने ट्वीट किया है, ' भक्त भी समझ गए!! इतनी पूजा पाठ उन्होंने भी नहीं की होगी ये जिन्दगी में!!! उतनी तुमने 7 घंटे में कर दी!! हिंदू कहना और हिंदू होना और दोनों को आत्मसात कर के जीना बहुत फर्क हे!! अबे !! ओ!! अब तो सुधर जाओ!! और नमस्कार करो!!'


हेमंत कुमार नाम के यूजर लिखते हैं, 'मतलब प्रगतिशील, लोकतांत्रिक होने की पहली शर्त नास्तिक होना। तो पहले सब छोड़कर नास्तिक बनाया जाए। बाकि बातें बाद में होंगी। वैसे जानकारी चाहता हुँ की स्वरा किस कम्युनिस्ट पार्टी की लाडर हैं। मेरी जानकारी में किसी भी कम्युनिस्ट पार्टी का सदस्य होने की शर्तों में नास्तिक होना जरूरी नहीं है।' राहुल भावे लिखते हैं, 'जय हो क्रांतिकारी मैय्या की।'

ट्रोल किए जाने के साथ ही अभिनेत्री को गृह प्रवेश और पूजा पर बधाई भी दी है। आशीष महर्षि ने स्वरा को नए घर की बधाई दी है। अमित कर्ण ने लिखा की स्वरा अपने रिडवलेपमेंट घर में फिर से आ गई हैं, उन्होने सात घंटे की पूजा की। मनीष भल्ला ने भी फिल्म एक्ट्रेस को घर में वापस जाने के बाद शुभकामनाएं दी हैं।

Next Story

विविध