Begin typing your search above and press return to search.
समाज

UP : पति बताता रहा हत्या का एंगल पुलिस को लग रहा वही है कातिल, इटावा में दो मासूमों सहित 3 लाशें बनी सस्पेंस

Janjwar Desk
9 Sep 2021 3:31 PM GMT
UP : पति बताता रहा हत्या का एंगल पुलिस को लग रहा वही है कातिल, इटावा में दो मासूमों सहित 3 लाशें बनी सस्पेंस
x

इटावा बड़ा तालाब (File Photo)

महिला अपने दो बच्चों के साथ बुधवार रात शौच के लिए निकली थी। इसके बाद महिला का कोई पता नहीं चला। गुरुवार 9 सितंबर की सुबह तलाश करने पर तीनों के शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई...

जनज्वार, इटावा। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) में तीन मौतें रहस्य बन गई हैं। यहां के ऊसराहार थानाक्षेत्र के एक गांव में महिला व उसके दो मासूम बच्चों के शव गांव के बाहर बने तालाब में तैरते पाए गये हैं। महिला के पति ने हत्या का आरोप लगाया है तो वहीं पुलिस मृतका को पति को ही शक की निगाहों से देख रही है।

जानकारी के मुताबिक, ऊसराहार के सुजानपुर (Sujanpur) गांव की रहने वाली एक महिला अपने दो बच्चों के साथ बुधवार रात शौच के लिए निकली थी। इसके बाद महिला का कोई पता नहीं चला। गुरुवार 9 सितंबर की सुबह तलाश करने पर तीनों के शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पति ने हत्या का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस महिला के पति को भी हत्यारे के एंगल से जोड़कर चल रही है।

शव मिलने के बाद देखते ही देखते तालाब पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गयी। शव गांव के रहने वाले योगेश कुमार की पत्नी बिट्टीदेवी, 6 साल के बेटे दिव्यांश सहित 4 साल की बेटी शुबी के थे। जानकारी पर योगेश भी रोता बिलखता तालाब पर पहुंचा।

ग्रामीणों की सूचना पर एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, थानाध्यक्ष ऊसराहार तेज सिंह फोरेंसिक व डाग स्क्वाड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस के मुताबिक महिला व दोनों बच्चों के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। इससे उनकी हत्या करके शव तालाब में फेंकने की आशंका जतायी जा रही है।

मृतका के पति योगेश ने पुलिस को बताया कि बुधवार 8 सितंबर की रात उसकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ शौच के लिये खेत पर गयी थी। काफी देर तक जब वे नहीं लौटे तो गांव में देर तक तलाश करता रहा, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। वह खोजबीन कर ही रहे थे कि गांव के लोगों ने तालाब में तीनों के शव पड़े होने की जानकारी दी।

वहीं, इस मामले में एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह का कहना है 'प्रथमदृष्ट्या घटना खुदकुशी की लग रही है, तीनों के शरीर पर चोट के निशान हैं, इससे हत्या की भी आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा कि तीनों की मौत कैसे हुई है। इसके बाद ही आगे कुछ कार्रवाई की जा सकती है।'

Next Story

विविध