Begin typing your search above and press return to search.
समाज

यूपी: दुल्हन ने दूल्हे को गुटखा चबाते देखा तो शादी से किया इनकार

Janjwar Desk
10 Jun 2021 9:17 AM GMT
यूपी: दुल्हन ने दूल्हे को गुटखा चबाते देखा तो शादी से किया इनकार
x

(मनियर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मिश्रौली गांव की युवती की शादी खेजूरी गांव के एक युवक से तय हुई थी। प्रतीकात्मक तस्वीर)

मनियर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया शैलेंद्र सिंह ने बताया दूल्हे ने घंटों तक दुल्हन को मनाने की कोशिश भी की। लेकिन वह नहीं मानी और शादी करने से मना कर दिया....

जनज्वार डेस्क। पान-मसाना का सेवन स्वास्थ्य के लिए तो खतरनाक है ही, साथ ही यह शाद विवाह के लिए भी नुकसान देह हो सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दुल्हन ने शादी करने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि उसने दूल्हें को नशे में झूलते और गुटखा चबाते देख लिया था। इसके बाद पूरा माहौल ही बदल गया।

मनियर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मिश्रौली गांव की युवती की शादी खेजूरी गांव के एक युवक से तय हुई थी। लेकिन जब बारात पहुंची और दुल्हन ने दूल्हे को गुटखा चबाते हुए देखा तो उसने लड़के से शादी से इनकार कर दिया।

शैलेंद्र सिंह ने बताया हालांकि, दूल्हे ने घंटों तक दुल्हन को मनाने की कोशिश भी की। लेकिन वह नहीं मानी और शादी करने से मना कर दिया।

शादी के रद्द होने के बाद दोनों परिवारों ने उन तोहफों को भी लौटाने का फैसला किया है, जो उन्होंने शुरुआत में एक-दूसरे को दिए थे। बता दें, शादी का कार्यक्रम बता दें, शादी का कार्यक्रम 5 जून को था। लेकिन लड़की इनकार के बाद बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।

Next Story

विविध