Begin typing your search above and press return to search.
समाज

West Bengal News : दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आई बाढ़, 8 लोगों की मौत 13 घायल

Janjwar Desk
6 Oct 2022 5:27 AM GMT
West Bengal News : दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आई बाढ़, 8 लोगों की मौत 13 घायल
x

West Bengal News : दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आई बाढ़, 8 लोगों की मौत 13 घायल

West Bengal News : उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में माल नदी में बीते बुधवार की रात अचानक आई बाढ़ के कारण मूर्ति विसर्जन के लिए गए कम से कम 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई...

West Bengal News : उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में माल नदी में बीते बुधवार की रात अचानक आई बाढ़ के कारण मूर्ति विसर्जन के लिए गए कम से कम 8 लोगों की डूबने से मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के लिए नदी के किनारे भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे। जलपाईगुड़ी जिले की जिला मजिस्ट्रेट मौमिता गोदारा बसु का कहना है कि 'एक बच्चे सहित 8 लोगों की मौत हुई है और 13 अन्य घायल हो गए हैं। 50 से अधिक लोगों को बचाया गया है। किसी के लापता होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। डाउनस्ट्रीम में अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभी भी बारिश हो रही है।

भारी बारिश के कारण नदी में अचानक आई बाढ़

बता दें कि यह घटना माल बाजार में रात करीब 9:30 बजे घटी है। अधिकांश नदियों की तरह माल नदी में भी हिमालय की तलहटी में भारी बारिश होने पर बाढ़ आ जाती है। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त कलिंपोंग पहाड़ियों में भारी बारिश हो रही थी। भक्तों को नदी की ऊपरी धारा में जल स्तर में वृद्धि के बारे में पता नहीं था।

6 इंच से पानी का स्तर 3.5 फुट पर पहुंचा

अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग नदी तट पर जमा हो गए थे। अचानक आई बाढ़ के कारण कुछ सेकेंड में ही पानी का स्तर 6 इंच से बढ़कर 3.5 फुट हो गया। सभी पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। बाढ़ के पानी में कई वाहन बह गए, जिनमें मूर्तियों को ले जाया गया था। कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

प्रशासन देता चेतावनी तो टल सकती थी दुर्घटना

वहीं एक स्थाई निवासी राजेंद्र मुर्मू का कहना है कि 'अगर प्रशासन की ओर से पहाड़ियों में भारी बारिश और जल स्तर में वृद्धि की संभावना के बारे में चेतावनी दी गई होती तो दुर्घटना टल सकती थी।'

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना।'

Next Story

विविध