Begin typing your search above and press return to search.
सिक्योरिटी

पाकिस्तान ने राजौरी में किया युद्ध विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

Janjwar Desk
1 Aug 2020 6:13 AM GMT
पाकिस्तान ने राजौरी में किया युद्ध विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद
x

प्रतीकात्मक फोटो।

पाकिस्तान ने हाल के दिनों में नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम का उल्लंघन तेज किया है। राजौरी सेक्टर में उसके द्वारा की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गए हैं...

जनज्वार। पाकिस्तान की ओर से हाल के दिनों में बार-बार जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। शुक्रवार रात एक बार फिर उसकी ओर से युद्ध विराम का उल्लंघन कर भारी गोलाबारी की गई है, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान पंजाब रेजीमेंट के जवान रोहिन कुमार के रूप में हुई है।

पाकिस्तान की कार्रवाई की भारत की ओर से मजबूती से जवाब दिया गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात पाकिस्तानी सेना ने राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की। पाकिस्तान ने भारतीय सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। उसने मोर्टार से गोलीबारी की।

इसी दौरान शनिवार (1 august 2020) को तड़के एक मोर्टारा रोहिन कुमार कुमार के पास आ गिरा जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देविंदर आनंद ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान ने युद्ध विराम का बिना वजह उल्लंघन किया। उसकी कार्रवाई का अपनी सेना ने जोरदार जवाब दिया। हालांकि उसकी इस कार्रवाई में जवान रोहिन कुमार घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

Next Story

विविध