Begin typing your search above and press return to search.
सिक्योरिटी

UP : आगरा में दिनदहाड़े पुलिस चौकी के पास 11 लाख की लूट, चौकी इंचार्ज सहित 11 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Janjwar Desk
25 Aug 2021 4:47 AM GMT
UP : आगरा में दिनदहाड़े पुलिस चौकी के पास 11 लाख की लूट, चौकी इंचार्ज सहित 11 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
x

11 लाख की लूट में 11 पुलिसकर्मी लाईन हाजिर. (photo - social media)

कर्मचारियों ने शोर मचाया तो बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिससे मनोज शर्मा के हाथ में गोली लग गई और वह घायल हो गया, और बदमाश बैग लेकर मौके से फरार हो गए...

जनज्वार, आगरा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-दिल्ली हाइवे पर मंगलवार को 11 लाख रूपये लूट की घटना सामने आई है। घटना रुनकता पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े अंजाम दी गई है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मामले में एसएसपी (SSP) मुनिराज जी ने रूनकता चौकी इंचार्ज सहित 11 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस घटना से पुलिस की लचर सुरक्षा व्यवस्था और पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं।

दरअसल, यह घटना मंगलवार 24 अगस्त रात करीब 11 बजे की है। सिकंदरा (Sikandra) थाना क्षेत्र की रुनकता चौकी के पास स्थित सुधीर फिलिंग स्टेशन के दो कर्मचारी मनोज शर्मा और शेषवीर बाइक से पेट्रोल पंप का कैश लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर दूर 3 बाइक सवार बदमाशों ने मनोज और शेषवीर की बाइक को धक्का देकर गिरा दिया।

बदमाश कर्मचारियों से कैश से भरा बैग छीनने लगे। इस दौरान कर्मचारियों ने शोर मचाया तो बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिससे मनोज शर्मा के हाथ में गोली लग गई और वह घायल हो गया, और बदमाश बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। एसएसपी मुनिराज जी के अलावा आईजी नवीन अरोड़ा भी मौके पर पहुंचे। आईजी (IG) नवीन अरोड़ा ने जांच के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया है। लेकिन, अभी तक लुटेरों का सुराग नहीं लग सका है।

Next Story

विविध