Begin typing your search above and press return to search.
Top stories

Jharkhand News : झारखंड के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के सीएम रघुवर दास को हराने वाले सरयू राय केजरीवाल से मिले

Janjwar Desk
13 March 2022 2:26 PM GMT
Jharkhand News : झारखंड के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के सीएम रघुवर दास को हराने वाले सरयू राय केजरीवाल से मिले
x
Jharkhand News : मुलाकात के बाद सरयू राय ने कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर पंजाब की जीत पर बधाई दी। हमारी झारखंड को लेकर भी चर्चा हुई। लोगों को अरविंद केजरीवाल में विकल्प नज़र आ रहा है। झारखंड की समाजिक परिस्थिति दिल्ली और पंजाब से अलग है

Jharkhand News : झारखंड से निर्दलीय विधायक और पूर्व भाजपाई दिग्गज सरयू राय ने आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। सरयू राय और केजरीवाल के बीच की यह मुलाकात अब झारखंड की राजनीति में चर्चा का विषय बन गयी है। इस मुलाकात को झारखंड की भावी राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

मुलाकात के बाद सरयू राय ने कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर पंजाब की जीत पर बधाई दी। हमारी झारखंड को लेकर भी चर्चा हुई। लोगों को अरविंद केजरीवाल में विकल्प नज़र आ रहा है। झारखंड की समाजिक परिस्थिति दिल्ली और पंजाब से अलग है|

सरयू राय ने आगे कहा कि दिल्ली-पंजाब में भ्रष्टाचार और अच्छी राजनीति का मसला है। अगर यहां का युवा भी इस चीज़ को पसंद करें तभी ऐसी रेखा खींची जा सकती है। अभी इसकी संभावना कम है।

आपको बता दें कि सरयू राय भाजपा के सदस्य थे। वह 2014 से 2019 तक के झारखंड सरकार में मंत्री भी रहे हैं। चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय लड़ा था। तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को उनकी परंपरागत सीट जमशेदपुर पूर्व से करारी शिकस्त दी थी। बताया जा रहा है कि आज सरयू राय दिल्ली पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से एयरपोर्ट पर हो गई। केजरीवाल और सिसोदिया एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजाब जा रहे थे।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध