Begin typing your search above and press return to search.
Top stories

Top 10 News : भारत में 19 करोड़ लोग रात में सोते हैं भूखे, विकास दर में कमी ने बढ़ाई सबकी चिंता

Janjwar Desk
28 Sep 2022 2:54 AM GMT
टाॅप 10 न्यूज: भारत में 19 करोड़ लोग रात में सोते हैं भूखे तो विकास दर में कमी ने बढ़ाई सबकी चिंता
x

टाॅप 10 न्यूज: भारत में 19 करोड़ लोग रात में सोते हैं भूखे तो विकास दर में कमी ने बढ़ाई सबकी चिंता

Top 10 News : आतंकी फंडिंग व अन्य गतिविधियों के चलते भारत सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ( PFI banned ) पर पांच साल के प्रतिबंध लगा दिया है।

1. PFI पर लगा पांच साल का प्रतिबंध, अधिसूचना जारी

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ( PFI ) की आतंकी फंडिंग व अन्य गतिविधियों के चलते भारत में पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। यूएपीए एक्ट के तहत इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

2. SC के आदेश पर एडीए ने तैयार की ताज महल में सर्वे की योजना, जानें क्या है मामला

ताजमहल ( Taj Mahal ) के 500 मीटर दायरे में व्यावसायिक गतिविधियां रोकने के लिए विकास प्राधिकरण बुधवार से होटल, दुकान और एंपोरियम का सर्वे कराएगा। संबंधित विभागों से वैधता जांचेगा। व्यावसायिक गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से बंद कराया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को प्राधिकरण की बैठक में यह योजना बनी है। आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि संरक्षित स्मारक की दीवार से 500 मीटर की प्रतिबंधित दूरी चिह्नित करेंगे। इस दायरे में आने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठान चिह्नित करेंगे। बुधवार यानि 29 सितंबर से सर्वे शुरू हो जाएगा। सर्वे व चिह्नांकन के बाद प्रतिष्ठानों को हटाया जाएगा।

3. एससी में नोटबंदी के खिलाफ याचिका पर आज जस्टिस नजीर की पीठ करेगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ( Supreme court ) की संविधान पीठ 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद करने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगी। न्यायमूर्ति अब्दुल नजीर की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ आज मामले की सुनवाई करेगी। बेंच के अन्य जजों में जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम और जस्टिस बीवी नागरत्ना शामिल हैं।

4. 2026 तक प्रदूषण वाले कण 40% तक होंगे कम, 132 शहरों का होगा सर्वेक्षण

सरकार ने 2024 तक वायुमंडल से इन कणों के प्रदूषण को 20 से 30 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य रखा था। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक एनसीएपी के तहत लक्ष्य प्राप्ति से दूर या नॉन-अटैनमेंट वाले 132 शहरों में से 95 में पीएम.10 के स्तर में वर्ष 2017 के मुकाबले 2021 में कुल मिलाकर सुधार देखने को मिला। सरकार ने आगामी दो साल में ऐसे कणों को 40 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य रखा है।

5. विकास दर में कमी और महंगाई ने बढ़ाई सबकी चिंता, सुधार के आसार कम

दुनिया की टाॅप रेटिंग एजेंसी मूडीज ने ग्लोबल रिसेसन वरीज के तहत कहा है कि पूरी दुनिया में महंगाई के साथ बेरोजगारी भी तेजी से बढ़ रही है। इससे आर्थिक वृद्धि में लगातार गिरावट आ रही है, जो आने वाले समय में और बढ़ सकती है। हालांकि कुछ देश ऐसे हैं जहां मंदी तो है पर उसे दिखने में अभी समय लगेगा।

6. BHU में योग कर रही छात्रा की मौत, पैरों की उंगली पर कर रही थी ये काम

बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय ( BHU ) में एक छात्रा अनुभा उपाध्याय की योग करने के दौरान मौत हो गई। अनुभा की रूममेट ने बताया कि वो पैर की उंगली के बल पर खड़ी होकर योग क्रिया कर रही थी। उसी दौरान गिर गई। नाक से खून आने लगा। एक घंटे बाद मौत हो गई। केयर टेकर ने बताया कि हॉस्टल की लॉबी में अनुभा पांच लड़कियों के साथ योग कर रही थी।

7. दुनिया की 10% रात को सोती है भूखी, भारत का भी बुरा हाल





दुनिया के 10 प्रतिशत लोग हर रात भूखे सोते हैं। यानी करीब 83 करोड़ लोगों के पास खाना नहीं है लेकिन इसके बावजूद पूरी दुनिया में हर साल 25 करोड़ टन खाना बर्बाद हो जाता है। खाद्य पदार्थों की बर्बादी के मामले में भारत की स्थिति और भी खराब है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार भारत में 190 मिलियन लोग हर रात भूखे सोते हैं। इस वजह से भोजन की कमी नहीं है बल्कि इसकी बर्बादी है। देश का 40 प्रतिशत खाद्यान्न हर साल बर्बाद हो जाता है।

8. दिल्ली: पहली बार सफदजंग में रोबोट ने किया दिल का इलाज

दिल में दर्द से परेशान 54 साल की महिला की सर्जरी होनी थी। शरीर इतना मजबूत नहीं था कि मरीज सर्जरी का जख्म सह पाता। रोग बढ़ता ही जा रहा था। डॉक्टर भी परेशान थे कि महिला की जान कैसे बचेगी। ऐसे में आशा की किरण बनकर सामने आया रोबोट और महिला की सर्जरी हो गई। सफदरजंग में रोबोट से दिल के इलाज का यह पहला मामला है।

9. अल जजीरा ने हिंदू राष्ट्रवाद को बताया ग्लोबल प्रॉब्लम, पीएम के खिलाफ उगला जहर

अल जजीरा में प्रकाशित एक आर्टिकल में हिंदू राष्ट्रवाद को दुनिया के लिए एक नई समस्या करार दिया है। इसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और विश्व हिंदू परिषद को हिंदू राइट विंग के दुनिया में प्रसार के लिए जिम्मेदार बताया है। अल जजीरा ने हाल ही में ब्रिटेन के लीसेस्टर में हुई घटना के पीछे भी इसे ही वजह माना है। अल जजीरा के लेख में कहा गया है कि हिंदुत्व का प्रचार, पॉलिटिकल फिलॉस्फी बिल्कुल नए अंदाज में सामने आ रही है। इसकी जड़ें भारतीय शहरों की गलियों में होने वाली हिंसा से जुड़ी हैं।

10. 20% से ज्यादा कर्मचारी धड़ाधड़ छोड़ रहे हैं नौकरी, भारतीय कंपनियों की बढ़ी परेशानियां

जहां एक तरफ दिग्गज कंपनियों में मूनलाइटिंग पर बहस चल रही है वहीं दूसरी तरफ भारतीय कंपनियां एक नई समस्या से परेशान है। साल 2022 की पहली छमाही में भारत में एट्रिशन दर 20.3 फीसदी पर आ गई। साल 2020 में भारत का एट्रिशन रेट महज 6 प्रतिशत था। यह जानकारी ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विस कंपनी एओएन पीएलसी के सर्वे से निकल कर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक दो साल के कोविड महामारी और लॉकडाउन के बाद नौकरी छोड़ने वालों की संख्या बढ़ी है।

Next Story

विविध