Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022: 5 साल में सिर्फ 4 साल ही बढ़ी कल्याण सिंह के पोते संदीप की उम्र, आपराधिक इतिहास सहित दी गई ये जानकारी

Janjwar Desk
24 Jan 2022 6:31 AM GMT
UP Election 2022: 5 साल में सिर्फ 4 साल ही बढ़ी कल्याण सिंह के पोते संदीप की उम्र, आपराधिक इतिहास सहित दी गई ये जानकारी
x
UP Election 2022: संदीप सिंह (Sandeep Singh) ने अपनी उम्र, संपत्ति और आपराधिक इतिहास समेत तमाम जानकारी दी गई हैं, लेकिन इसमें एक बड़ी ही दिलचस्प जानकारी दी गई है जो अब सुर्खियां बटोर रही है...

UP election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव- 2022 की तैयारियों के बीच अलग-अलग पार्टियों के नेताओं के नामांकन पत्र और हलफनामें सामने आने लगे हैं। ऐसा ही एक हलफनामा सामने आया है, जिसमें प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Kalayan Singh) के पौत्र संदीप सिंह (Sandeep Singh) ने अपनी उम्र, संपत्ति और आपराधिक इतिहास समेत तमाम जानकारी दी गई हैं, लेकिन इसमें एक बड़ी ही दिलचस्प जानकारी दी गई है जो अब सुर्खियां बटोर रही है।

पांच साल बाद एक साल कम रही उम्र

बड़ी बात ये है कि जब संदीप सिंह ने 18 जनवरी 2017 के दिन विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था, तब उन्होंने अपनी उम्र 26 साल बताई थी। लेकिन अब जब 5 साल बाद उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए हलफनामा दाखिल किया है, तो इसमें उन्होंने अपनी उम्र 30 साल बताई है, यानी 5 साल में उनकी उम्र सिर्फ चार साल बढ़ी है।

7 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति

संदीप सिंह का हलफनामा

2017 के हलफनामे में संदीप ने करीब एक करोड़ रुपए की कृषि और गैर-कृषि भूमि का जिक्र किया था। 2022 के हलफनामे में उन्होंने करीब सात करोड़ रुपए की अचल संपत्ति का जिक्र किया है। इसके अलावा अलीगढ़, हाथरस और बुलंदशहर में कृषि, गैर कृषि भूमि का भी जिक्र किया है। इसके अलावा हलफनामें में कार, बाइक, हथियारों और सोना-चांदी जैसी कोई चिज न होने का जिक्र किया है। संदीप सिंह की शिक्षा के बारे में बात करें तो उन्होंने यूके की लीड्स वैकेट यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

बैंक अकाउंट में इतने लाख रुपए

संदीप सिंह की चल संपति 2017 में 42.93 लाख रुपए थी, जोकि 2022 में बढ़कर 7.46 करोड़ हो गई है। इसके अलावा उन्होंने 2017 के हलफनामा में 1.11 लाख रुपए नकद, करीब 24.22 लाख रुपए अलग-अलग पांच बैंक खातों में बताए थे। वहीं अब 2022 में उन्होंने 2.70 लाख की नकदी के साथ पांच अलग-अलग खातों में 1.2 करोड़ से अधिक की धनराशि का जिक्र किया है।

संदीप के पास कुल संपति

संदीप सिंह की चल संपति 2017 में 42.93 लाख रुपए थी, जोकि 2022 में बढ़कर 7.46 करोड़ हो गई है। इसके अलावा उन्होंने 2017 के हलफनामा में 1.11 लाख रुपए नकद, करीब 24.22 लाख रुपए अलग-अलग पांच बैंक खातों में बताए थे। वहीं अब 2022 में उन्होंने 2.70 लाख की नकदी के साथ पांच अलग-अलग खातों में 1.2 करोड़ से अधिक की धनराशि का जिक्र किया है। साथ ही 2.66 करोड़ की राजप्रेम एसोसिएट के शेयर और 15 लाख की एलआईसी भी है। इस तरह से संदीप सिंह के पास कुल चल और अचल संपत्ति 2017 में 1.43 करोड़ थी, जोकि 2022 में बढ़कर 14.46 करोड़ रुपए हो गई है।

Next Story

विविध