Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Akhilesh Yadav News: योगी के बाद अखिलेश भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, इस सीट से होंगे उम्मीदवार?

Janjwar Desk
19 Jan 2022 10:25 AM GMT
Akhilesh Yadav News: योगी के बाद अखिलेश भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, इस सीट से होंगे उम्मीदवार?
x

Akhilesh Yadav News: योगी के बाद अखिलेश भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, इस सीट से होंगे उम्मीदवार?

Akhilesh Yadav News: यूपी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद अब सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी अब विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

Akhilesh Yadav News: यूपी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद अब सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी अब विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

अखिलेश भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?

सपा के वरिष्ठ और विश्वस्त सूत्रों के हवाले से बुधवार को यह जानकारी मिली है कि आजमगढ़ से सपा सांसद अखिलेश यादव किस सीट से चुनाव मैदान में किस्मत आजमाएंगे इसके बारे में फिलहाल कोई खबर सामने नहीं आई हैं। सूत्रों का दावा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। 4 बार से लगातार ये सीट सपा के पाले में आती रही है।

सैफई, मैनपुरी, या आजमगढ़ सीट से संभावना

इसी के साथ समाजवादी पार्टी के नज़दीकी सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा सीट के बारे में बाद में फैसला होगा। हालांकि अखिलेश की सैफई, मैनपुरी, या आजमगढ़ सीट से उतरने की संभावना जताई जा रही है। वैसे पार्टी का दावा है कि वह किसी और सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story