Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022: गाजियाबाद नगर पालिका चेयरपर्सन ने दी CM आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी, ये है वजह

Janjwar Desk
24 Jan 2022 7:36 AM GMT
upchunav2022
x

(सीएम योगी के आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी)

UP Election 2022: रंजीता का यह भी कहना है, उन्हें चुनाव प्रणाली पर भरोसा है। फिर भी अगर किसी अधिकारी ने दबाव में आकर इस तरह का कोई कार्य किया तो वह आत्मदाह कर लेंगी...

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Electionc2022) से पहले राजनीतिक उठापठक तेज हो गई है। इसी बीच गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले के लोनी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए निर्दलीय पर्चा भरकर आईं चेयरपर्सन रंजीता धामा ने रविवार शाम फेसबुक लाइव कर सीएम के आवास पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में हैं, लेकिन उनका नामांकन रद्द करने की साजिश चल रही है। रंजीता धामा ने कहा कि उन्हें पता चला है कि भाजपा प्रत्याशी कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर उनका पर्चा रद्द कराने का प्रयास कर रहे हैं। अगर पर्चा रद्द हुआ या करवाया गया तो वह दोनों बेटियों और परिवार के सदस्यों के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के सामने आत्मदाह कर लेंगी।

उन्होने कहा कि, यह उनकी और लोनी की जनता के आत्मसम्मान की लड़ाई है। रंजीता का यह भी कहना है, उन्हें चुनाव प्रणाली पर भरोसा है। फिर भी अगर किसी अधिकारी ने दबाव में आकर इस तरह का कोई कार्य किया तो वह आत्मदाह कर लेंगी।

रंजीता धामा पहले भाजपा में थी लेकिन टिकट ना मिलने के बाद भाजपा छोड़ी और उसके बाद निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया। रंजीता धामा मनोज धामा की पत्नी है। फिलहाल मनोज धामा अभी जेल में बंद है। रंजीता धामा का आरोप है कि फर्जी आरोप लगाकर मेरे पति को नंदकिशोर गुर्जर ने जेल भेजा था। यही कारण भी है कि वह भाजपा छोड़कर अब निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं, उनका मेन मकसद नंदकिशोर गुर्जर जो कि मौजूदा विधायक को हराना है।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। इन चुनावों के 10 मार्च को नतीजे सामने आएंगे।

Next Story

विविध