Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Goa Election Results 2022 Live Updates : गोवा में भी भाजपा सरकार तय, MGP के साथ बनाएगी सरकार; ममता की तृणमूल अपनी सारी सीटें हारी

Janjwar Desk
10 March 2022 2:39 AM GMT
Goa Election 2022 Results LIVE : गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए मतगणना शुरू
x

Goa Election 2022 Results Live : BJP के खाते में 40 में से 20 सीटें आती दिख रही हैं।

Goa Election Results 2022 Live Updates : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को हराने वाले भाजपा उम्मीदवार बोले- भाजपा उम्मीदवार होते हुए भी मुझे भाजपा और कांग्रेस और भाजपा दोनों से लड़ाई करनी पड़ी

Goa Election Results 2022 Live Updates : गोवा की पणजी सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को हराने वाले भाजपा उम्मीदवार अंताशियो मोसेराटो ने चुनाव परिणामों के बाद बताया कि परिणाम आने के बाद थोड़ी निराशा भी है। बीजेपी कैडर ने मेरे पक्ष में काम नहीं किया। भाजपा उम्मीदवार होते हुए भी मुझे भाजपा और कांग्रेस और भाजपा दोनों से लड़ाई करनी पड़ी। भाजपा के सभी लोगों ने मुझे अब तक स्वीकार नहीं किया है। कुछ लोगों के प्रयासों से हम भाजपा के लिए सीट बचाने में कामयाब हो सके हैं।

उत्पल पर्रिकर को जितने वोट मिले हैं इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा के कैडर ने पर्दे के पीछे मेरा साथ नहीं दिया है। भाजपा के कैडर वोट भी विरोधियों की ओर डाले गए और इस रोकने में भाजपा की लीडरशिप नाकाम रही है।

देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में एक बार फिर BJP की सरकार बनने के आसार हैं। पार्टी के नेता आज ही राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे। BJP ने तीन निर्दलीय उम्मीदवारों से भी समर्थन मिलने का दावा किया है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

राजय में BJP 19 सीटों पर आगे चल रही है। पणजी सीट से BJP के अतानासियो मोनसेराटे ने 710 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे और निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल को शिकस्त दी। उधर, कांग्रेस 12, MGP+ 3 और AAP 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य उम्मीदवार 4 सीटों पर लीड कर रहे हैं।

नीचे पढ़िए चुनावी रूझानों की ताजा तस्वीर-

  • भारतीय जनता पार्टी के नेता आज राज्यपाल पी.एस.श्रीधरन पिल्लई से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे
  • मैं अपनी लड़ाई से संतुष्ट हूं लेकिन नतीजों से थोड़ा हताश हूं -पणजी से विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल पर्रिकर, पणजी, गोवा
  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शुरुआती रुझानों में राज्य की सांखली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेश संगलानी से पीछे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, संगलानी सांखली में सावंत पर 446 से अधिक वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
  • गोवा में भाजपा 19 पर आगे, कांग्रेस 14 व टीएमसी 4 व अन्य 2 पर आगे
  • गोवा में भाजपा 20 पर आगे, कांग्रेस 13 व टीएमसी 4 व अन्य 3 पर आगे
  • कैलेंगुट सीट पर कांग्रेस के माइकल लोबो आगे
  • 21 सीटों के साथ रुझानों में BJP स्पष्ट बहुमत की ओर, कांग्रेस+ 12 सीटों पर आगे; CM सावंत और डिप्टी CM कावलेकर अभी पीछे
  • राजधानी पणजी में BJP के अतानासियो मोनसेराटे निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल से करीब 400 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद मोनसेराटे को 1167 और उत्पल को 764 वोट मिले हैं।
  • गोवा में भाजपा 18 पर आगे, कांग्रेस 15 व टीएमसी 5 व अन्य 2 पर आगे
  • गोवा में कांग्रेस से आगे निकली भाजपा 18 पर आगे, कांग्रेस 16 व टीएमसी 3 व अन्य 3 पर आगे
  • गोवा में कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है। चार सीटों पर टीएमसी के उम्मीदवार आगे हैं।
  • गोवा में कांग्रेस छह सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं भाजपा चार सीटों पर आगे चल रही है।
  • गोवा में मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बीच भाजपा नेता व मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत श्री दत्ता मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां माथा टेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
  • गोवा में मतगणना से पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई है। यहां पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। खबरों के मुताबिक, मतगणना शुरू होने से पहले ही गोवा में कांग्रेस ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है।
  • गोवा में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। गोवा की 40 सीटों पर चुनाव हुए थे। गोवा में दो केंद्रों पर मतगणना हो रही है।
Next Story

विविध