Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election Result 2022 Live Update : कुंडा सीट से बाहुबली माने जाने वाले राजा भैया लगातार सातवीं बार चुनाव जीते

Janjwar Desk
10 March 2022 12:38 PM GMT
UP Election Result 2022 Live Update : कुंडा सीट से बाहुबली माने जाने वाले राजा भैया लगातार सातवीं बार चुनाव जीते
x
इस बार के चुनाव में राजा भैया को 76620 वोट मिले तो वहीं समाजवादी पार्टी के गुलशन यादव को 49867 वोट हासिल हुए

UP Election Result 2022 Live Update : उत्तर प्रदेश की कुंडा विधानसभा सीट से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजा भैया (Raja Bhaiya) ने फिर विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (Raja Bhaiya) के गुलशन यादव को हराया है। बाहुबली नेता कहे जाने वाले राजा भैया की ये लगातार सातवीं चुनावी जीत है. 1993 में पहली बार चुनाव जीतकर वह उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचे थे।

इस बार के चुनाव में राजा भैया को 76620 वोट मिले तो वहीं गुलशन यादव को 49867 वोट हासिल हुए। यानी राजा भैया ने 26753 मतों से जीत हासिल की। बता दें कि राजा भैया को अपनी जीत का भरोसा था. उन्होंने चुनाव से पहले दावा करते हुए कहा कि हमारी बहुत अच्छी जीत होने वाली है, कुंडा में हम अपने रिकॉर्ड को तोड़ेंगे। राजा भैया इससे पहले कुंडा विधानसभा सीट से लगातार छह बार निर्दलीय विधायक रहे। वह सातवीं बार फिर से इस सीट से ताल ठोक रहे थे। राजा भैया का इस क्षेत्र में खासा प्रभाव माना जाता है. 2017 में में इस एक सीट लाख से ज्यादा वोट से अपनी जीत दर्ज की थी।

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में बीजेपी की बंपर बढ़त बनाई हुई है. अब तक रुझानों के मुताबिक, वह 264 सीट पर आगे चल रही है. सपा के खाते में अब तक 134 सीट आई हैं. वहीं, बसपा को एक सीट पर जीत मिली है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं तो बीजेपी यूपी में इतिहास रच देगी। यूपी में 37 साल बाद ऐसा होगा कि कोई पार्टी सत्ता में रहते हुए चुनाव जीते।

इस बार के चुनाव नतीजों में सबसे बुरा हाल बसपा और कांग्रेस का होता दिख रहा है। ये दोनों पार्टियां अभी तक उतनी सीटें भी नहीं जीत पाई हैं, जितने चरणों में साल 2022 के विधानसभा चुनाव हुए थे। इस बार यूपी के 403 विधानसभा सीटों सात चरणों में वोट डाले गए थे। पर अब तक के रुझानों के अनुसार कांग्रेस 2 और बसपा सिर्फ 1 एक सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस तो सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में ही तीसरे नंबर पर है। यहां भाजपा की अदिति आगे चल रही हैं।

वहीं, दूसरी ओर एक चौंकाने वाले नतीजे में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में फाजिलनगर सीट पर उपमुख्यमंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को करारी हार मिली है| स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी सुरेन्‍द्र कुशवाहा ने उन्‍हें 45633 वोटों के अंतर से हरा दिया है। वहीं सपा उम्‍मीदवार स्‍वामी प्रसाद मौर्य को कुल 69710 वोट मिले जबकि बीजेपी के सुरेन्‍द्र कुशवाहा को 115343 वोट। उधर, बसपा के इलियास अंसारी 45515 वोट हासिल कर तीसरे स्‍थान पर रहे।

Next Story

विविध