Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Manipur Election Results 2022 Live Updates : मणिपुर में भी BJP सरकार बनाने के करीब, भाजपा 60 में से 26 सीट जीत चुकी है और 5 सीट पर आगे, नीतीश की जदयू ने 6 सीटें जीतकर चौंकाया

Janjwar Desk
10 March 2022 2:10 AM GMT
Manipur Election Results 2022 Live Updates :  मणिपुर में भी BJP सरकार बनाने के करीब, भाजपा 60 में से 26 सीट जीत चुकी है और 5 सीट पर आगे, नीतीश की जदयू ने 6 सीटें जीतकर चौंकाया
x
Manipur Election Results 2022 Live Updates : 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 21 सीटें हासिल की थी

Manipur Elections 2022 Results LIVE :मणिपुर में भी भाजपा 60 में से 20 सीट जीत चुकी है और 8 सीट पर आगे चल रही है। मणिपुर में कांग्रेस ने 4, NPP ने 3, जनता दल (यूनाइटेड) ने 5, NPF ने 3, कूकी अलायंस ने 1 और निर्दलीय उम्मीदवार ने 2 सीट पर जीत हासिल कर ली है। यहां फिलहाल कांग्रेस को 7, NPP को 5, NPF को 1 और अन्य (जदयू+निर्दलीय+अन्य दल) को 1 सीट पर बढ़त हासिल है। उत्तराखंड में बहुमत के लिए 36, जबकि मणिपुर में 31 सीट की जरूरत है। मणिपुर की यूरिपोक सीट पर बड़ा उलटफेर हो गया है। यहां भाजपा के रघुमणि सिंह ने NPP के दिग्गज नेता व राज्य के मौजूदा उप मुख्यमंत्री यू. जॉयकुमार सिंह को 909 वोटों से हरा दिया है।

28 फरवरी को पहले चरण में 1209439 मतदाताओं में से 88.63 प्रतिशत ने 38 सीटों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जबकि दूसरे चरण में 428968 महिलाओं समेत 847400 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 21 सीटें हासिल की थी और एनपीपी व नगा पीपुल्स फ्रंट समेत कई दलों के साथ गठबंधन सरकार बनाने के बाद पहली बार राज्य की सत्ता में आई थी। लेकिन इस बार तीनों अलग-अलग चुनाव लड़े और एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए। वहीं 2017 तक पंद्रह सालों तक राज्य की सत्ता चलाने वाली कांग्रेस ने चार वाम दलों और जनता दल सेक्युलर के साथ गठबंधन कर मणिपुर प्रगतिशील धर्मनिरपेक्ष गठबंधन का गठन किया।

पढ़िए चुनाव परिणामों की ताजा अपडेट्स-

  • मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों में 26 पर भाजपा, 13 पर कांग्रेस, एनपीपी 05 जबकि एनपीफ 07 सीटों पर और अन्य 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं
    • मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों में 23 पर भाजपा, 11 पर कांग्रेस, एनपीपी 05 जबकि एनपीफ 07 सीटों पर आगे
  • मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों में 16 पर भाजपा, 8 पर कांग्रेस, एनपीपी 05 जबकि एनपीफ 06 सीटों पर आगे
    • मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों में 23 पर भाजपा, 15 पर कांग्रेस, एनपीफ 13 जबकि एनपीपी 5 सीटों पर आगे चल रही है
    • मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों में 26 पर भाजपा, 9 पर कांग्रेस जबकि एनपीपी 17 पर सीटों पर आगे
  • मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों में 25 पर भाजपा, 12 पर कांग्रेस जबकि एनपीपी 14 पर सीटों पर आगे चल रहे हैं
  • मणिपुर में एग्जिट पोल के नतीजे भले ही कांग्रेस के पक्ष में न आए हों, लेकिन यहां भाजपा व कांग्रेस के दो दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। कांग्रेस में इस बार सीएम पद के उम्मीदवार के रूप में ओकराम इबोबी सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं भाजपा से वर्तमान मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह की साख दांव पर लगी है।
  • वर्तमान मणिपुर विधानसभा में भाजपा के 28, कांग्रेस के 15, एनपीपी के चार, एनपीएप के चार, तृणमूल का एक और एक निर्दलीय विधानसभा सदस्य है। सात विधानसभा सीटें अभी रिक्त हैं। इस विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है।
  • मणिपुर में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए एग्जिट पोल में भाजपा की जीत का अनुमान व्यक्त किए जाने के बाद पार्टी आज होने वाली मतगणना को लेकर जहां आश्वस्त दिख रही है वहीं कांग्रेस को उम्मीद है कि वह इस राज्य में अपनी विरोधी को सत्ता में वापसी करने से रोकेगी। राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में अगले कुछ दिनों तक दो मुख्य दलों में से किसी एक के संभावित दबदबे की उम्मीद के बीच दोनों में से किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने की स्थिति में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) और जद(यू) अहम भूमिका निभा सकते हैं।
  • उत्तराखंड और गोवा की तरह कांग्रेस मणिपुर में भी काफी सतर्क है। भले ही एग्जिट पोल में मणिपुर में भाजपा सरकार बनती दिख रही हो, लेकिन कांग्रेस को इस राज्य से भी काफी उम्मीद है। ऐसे में किसी भी उलटफेर से बचने के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री टीएस सिंह देव को मणिपुर भेजा है।
Next Story

विविध