Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Pilibhit News : पीलीभीत में BJP प्रत्याशी एवं विधायक संजय सिंह गंगवार का डंडा लेकर किसानों-व्यापारियों ने किया विरोध, ये है वजह

Janjwar Desk
6 Feb 2022 3:52 PM GMT
Pilibhit News : पीलीभीत में BJP प्रत्याशी एवं विधायक संजय सिंह गंगवार का डंडा लेकर किसानों-व्यापारियों ने किया विरोध, ये है वजह
x
Pilibhit News : पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र (Pilibhit Assembly Constituency) में चुनाव दफ्तर (Election Office) के उद्घाटन (Inauguration) की सूचना मिलते ही वायदा खिलाफी व विकास के फर्जी दावों से भड़के किसानों और व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक संजय सिंह गंगवार (MLA Sanjay Singh Gangwar) व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह (Sanjeev Pratap Singh) के गृह क्षेत्र में सड़कों पर उतर कर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

पीलीभीत से निर्मल कांत शुक्ल की रिपोर्ट

Pilibhit News : पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र (Pilibhit Assembly Constituency) में चुनाव दफ्तर (Election Office) के उद्घाटन (Inauguration) की सूचना मिलते ही वायदा खिलाफी व विकास के फर्जी दावों से भड़के किसानों और व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक संजय सिंह गंगवार (MLA Sanjay Singh Gangwar) व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह (Sanjeev Pratap Singh) के गृह क्षेत्र में सड़कों पर उतर कर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर घबराए भाजपा प्रत्याशी को मझोला में चुनाव दफ्तर के उद्घाटन में शामिल होने का इरादा डालना पड़ा। स्थिति नियंत्रण में ना आने पर करीब 3 घंटे के इंतजार के बाद विधायक/ प्रत्याशी की नामौजूदगी में पार्टी जिलाध्यक्ष ने चुनाव दफ्तर के उद्घाटन की औपचारिकता पूरी की।

जनपद मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित मझोला में 127 पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान विधायक संजय सिंह गंगवार के चुनाव दफ्तर का शाम 5 बजे उद्घाटन कार्यक्रम होना निर्धारित था। चुनावी दफ्तर के उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान विधायक के आने की सूचना पर क्षेत्र के किसान और व्यापारी डंडे और झंडे लेकर विरोध में सड़क पर उतर पड़े। सड़कों पर किसानों और व्यापारियों को भाजपा के विरोध में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते एक पार्टी के बड़े नेताओं में हड़कंप मच गया। सूचना जिला मुख्यालय पर भाजपा प्रत्याशी के पास पहुंची तो विरोध के मद्देनजर थुक्का फजीहत से बचने के लिए विधायक संजय सिंह गंगवार में मझोला के चुनावी दफ्तर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का इरादा छोड़ दिया। तकरीबन 3 घंटे तक व्यापारी और किसान सड़क पर डटे रहे, जब उनको यकीन हो गया कि अब विधायक नहीं आएंगे, तब वे लोग वापस अपने घरों को लौटे। इंतजार करते करते थक हार कर मझोला के बाशिंदे पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने चुनाव दफ्तर के उद्घाटन की औपचारिकता पूरी की।


सड़कों पर उतरे आक्रोशित किसानों और व्यापारियों का कहना था कि विधायक संजय सिंह गंगवार ने वर्षों से मझोला की बंद पड़ी किसान सहकारी चीनी मिल शुरू कराने की घोषणा की थी। विधायक ने दो बार फैक्ट्री शुरू होने की मिठाई बांट दी। अखबारों में फोटो छपवा कर झूठी सच्ची खबरें फैला कर वाहवाही लूटी लेकिन अब तक बंद पड़ी चीनी मिल नहीं चली। मझोला में स्टेडियम बनना था, स्टेडियम नहीं बना। हमारे यहां के जो बच्चे थे, उनको पुलिस और फौज में नौकरियां मिल सकती थी। गेहूं और धान के जब सेंटर लगते हैं तो दो सौ से ढाई सौ रुपए प्रति कुंतल इनकी जेब में जाता है। यह बातें कौन कब उठाएगा। कोई भी यह न समझे कि हम उनके खिलाफ हैं। विधायक ने यहां बिना आए कुछ भी काम नहीं किया। अगर आज हम नहीं कहेंगे कि हमारे साथ गलत हुआ। तो ऐसे तो हर बार विधायक यहां आएगा, वह समझेगा यहां के लोग बेवकूफ हैं। धर्म के नाम पर बंट सकते हैं। जैसे चाहो इनकी वोट ले लो। इनके बीच फर्क डालो और वोट लेकर चले जाओ। आज हमारी आने वाली पीढ़ी के भविष्य का सवाल है, इसलिए मझोला बचाना है और संजय सिंह गंगवार जैसे विधायकों को यहां से भगाना है। किसानों और मजदूरों का कोई धर्म नहीं होता है। आज असल मुद्दा बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने का है। मूलभूत मुद्दे हैं। आज लोकतंत्र को मजबूत करना है। वोट पर चोट करनी है, जिसका हमारे पास अधिकार है। इसीलिए हम अपना विरोध दर्ज कराने आए हैं।

मझोला बचाओ-संजय हराओ के नारे गूंजे

127 पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र के कस्बा मझोला में भाजपा के चुनावी दफ्तर के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों और किसानों ने आक्रोशित होकर बीजेपी हराओ - देश बचाओ, मझोला को बचाना है - बीजेपी को हराना है, मझोला को बचाना है-संजय को भगाना है, के नारे लगाकर विरोध की आवाज को बुलंद किया। करीब तीन घंटे तक मझोला की सड़कों पर विधायक के खिलाफ नारे गूंजते रहे।



मझोला के रहने वाले हैं विधायक और जिलाध्यक्ष

127 पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान में संजय सिंह गंगवार भाजपा से विधायक हैं। पार्टी में उनको फिर मैदान में उतारा है। उनके पिता बाबूराम गंगवार मझोला किसान सहकारी चीनी मिल में मुलाजिम थे, इस नाते संजय मझोला को अपना गृह क्षेत्र और जन्म स्थान मानते हैं। हालांकि मूल रूप से उनके पिता ग्राम कुकरीखेड़ा के रहने वाले हैं। जबकि भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह भी मझोला कस्बे के ही रहने वाले हैं। वहीं उनका पैतृक आवास है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध