Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

पंजाब चुनाव में प्रचंड जीत की राह पर AAP, केजरीवाल बोले - अब पूरे देश में इंकलाब होगा

Janjwar Desk
10 March 2022 10:04 AM GMT
पंजाब चुनाव में  प्रचंड जीत की राह पर AAP, केजरीवाल बोले - अब पूरे देश में इंकलाब होगा
x

 देश को 75 साल से लूटने का काम हो रहा है। 

Punjab Election Result Result 2022 Updates : पंजाब की जनता ने आम आदमी का चुना है। यह प्रदेश के लोगों की जीत है। उन्होंने कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल पर हमला बोलते हुए कहा कि 75 साल से केवल देश को लूटने का काम हुआ है।

Punjab Election Result Result 2022 Updates : यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों में चुनाव परिणामों के रुझान करीब करीब आ गए हैं। पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ( AAP ) की लहर है। कुल 117 में से 90 सीट पर बढ़त बनाने के बाद दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की जनता ने आम आदमी के चुना है। यह प्रदेश के लोगों की जीत है। उन्होंने कांग्रेस ( Congress ) , भाजपा ( BJP ) , अकाली दल ( Akali Dal ) पर हमला बोलते हुए कहा कि 75 साल से केवल देश को लूटने का काम हुआ है, लेकिन अब देश को दुनिया में नंबर वन राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि अब पूरे देश में इंकलाब होगा।

अब क्रांति लाने का समय आ गया है

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया। वी ऑल लव यू पंजाब। सुखबीर बादल, अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू और चन्‍नी साहब सब हार गए। पंजाब में आप की जीत के साथ शहीदे आजम भगत सिंह का सपना पूरा हो रहा है। आप प्रमुख ने कहा कि हम मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज स्‍थापित करेंगे। ऐसे में हम स्‍टूडेंट को यूक्रेन नहीं जाना पड़ेगा। यूपी में क्रांति आई थी और अब पंजाब में क्रांति हुई है। अब पूरे देश में क्रांति लाने का समय आ गया है। उन्‍होंने सभी महिलाओं, युवाओं और किसानों से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि चन्‍नी को ऐसी उम्‍मीदवार ने हराया है जो मोबाइल रिपेयर शॉप में काम करती है।

Punjab Election Result Result 2022 Updates : बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव की सभी 117 सीटों पर अब तक सामने आए रुझानों में आम आदमी पार्टी ने 91 सीटों पर बढ़त हासिल की है जबकि सत्‍ताधारी कांग्रेस पार्टी को केवल 19 सीटों पर बढ़त हासिल हुई है। अकाली दल, भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस न के बराबर सीटें मिली हैं।

Next Story

विविध