Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Salempur News : नहीं आई भीड़ तो अमित शाह की रैली हुई थी रद्द, अब केशव मौर्या की रैली टली

Janjwar Desk
25 Dec 2021 12:02 PM GMT
Salempur News : नहीं आई भीड़ तो अमित शाह की रैली हुई थी रद्द, अब  केशव मौर्या की रैली टली
x
Salempur News: बिहार के सरहद से सटे व पूर्वोतर यूपी के अंतिम क्षोर पर मौजूद देवरिया जिला के सलेमपुर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा की जन विश्वास रैली 24 दिसंबर को आयोजित थी।

जितेंद्र उपाध्याय की रिपोर्ट

Salempur News: बिहार के सरहद से सटे व पूर्वोतर यूपी के अंतिम क्षोर पर मौजूद देवरिया जिला के सलेमपुर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा की जन विश्वास रैली 24 दिसंबर को आयोजित थी। इस रैली को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करना था, पर रैली के दिन अचानक उनके कार्यक्रम स्थगित होने की खबर ने उन्हें सुनने आए लोगों को निराश किया। इसके बाद खबर आई की उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रैली को संबोधित करेंगे। इनके इंतजार में घंटो बैठी रही भीड़ को आखिरकार इनके भी न आने की सूचना मिली। जिसके बाद लोगों में काफी निराशा दिखी। इसका अंदाजा इससे लगाया जा रहा है कि ज्यों ही वर्चुवल रैली को केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित करना शुरू किया,भीड़ मौके से छटने लगी। रैली के समापन की घोषणा के पूर्व ही कुर्सियां खाली हो गई। रैली समापन के दूसरे दिन भी लोगों में नेताओं के न आने को लेकर यह कयास लगता रहा कि हेलीकाॅेप्टर में खराबी या भीड़ न जुटने का अंदेशा के चलते नेताओं का कार्यक्रम स्थगित हो गया।

भाजपा हाईकमान के नजर में चुनाव मैनेजमेंट में अमित शाह माहिर माने जाते हैं। पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनाव की घोषणा के पूर्व ही अमित शाह ने वहां राजनीतिक कमान संभाल लिए थे। हालांकि पाटी्र्र के कार्यकर्ताओं व विभिन्न राज्यों से निर्वाचित सांसद व विधायक तक के चुनाव में कैंप करने के बाद भी पार्टी को चुनावी सफलता नहीं मिली। इसके बाद यूपी का यह विधान सभा चुनाव संगठन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं। ऐसे में अमित शाह की तो बात दूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लगातार यूपी के दौरे पर रह रहे हैं। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन कार्यक्रमों में भीड़़ जुटाने के लिए उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लेकर सीएम सीटी गोरखपुर तक भाजपा को कसरतें करनी पड़ रही है। इसके बाद भी लोगों का मानना है कि उत्साह जनक भीड़ नहीं जुट पा रही है। ऐसे कोई भी दल हो,उनके राष्टीय नेताओं को अगर सभा में भीड़ को लेकर अगर अंदेशा रहता है तो वे वहां जाने से परहेज ही करते हैं।

हम यहां बात कर रहे हैं सलेमपुर में आयोजित जन विश्वास रैली की। जिसमें अमित शाह के संबोधित करने का पार्टी ने ख्ुाब प्रचार प्रसार किया था। इसमें देवरिया जिला सहित बलिया,कुशीनगर व गोरखपुर

से पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं को यहां लाया गया था। इसमें खास बात यह रही कि विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में पार्टी के तरफ से टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं से भी कहा गया था कि वे अधिक से अधिक लोगों की रैली में भागीदारी सुनिश्चत करें। ऐसे में इन नेताओं ने भी भाड़े के वाहनों से भीड़ एकत्रित करने की पूरी कोशिश की। इसके बाद भी सेंटपाल स्कूल में बने रैली स्थल अपेक्षाकृत छोटा होने के बाद भी उम्मीद के अनुसार भीड़ नहीं जुटी।

रैली स्थल पर आए भाटपार रानी विधान सभा क्षेत्र के उमेश प्रसाद ने कहा कि हम तो अमित शाह को सूनने के लिए आए थे। लेकिन वे क्यों नहीं आए इसके बारे में आयोजनकर्ताओं ने कुछ भी नहीं बताया। हालांकि बाद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने की खबर मिली,पर वे भी नहीं आए। उनके बार में लाउडस्पीकर से यह सूचना प्रसारित करी गई कि हैलिकेप्टर में खराबी के चलते वे नहीं आ पाए। हालांकि रैली की व्यवस्था में लगे पार्टी नेता अभिषेक जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम पहले ही टल गया था। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आना तय था। लेकिन एन वक्त पर तकनीकी खराबी के कारण हेलिकेप्टर उड़ नहीं सका। इसके बाद भी लोगों में कोई निराशा नहीं है। कम भीड़ जुटने के कारण इन नेताओं के न आने की लगाई जा रही कयास के संबंध में पूछे जाने पर यूपी सरकार के मंत्री व रूद्रपुर के विधायक जय प्रकाश निषाद ने कहा कि रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह था। वर्चुवल रैली को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे चुनाव के पूर्व यहां एक बार अवश्य आएंगे। पार्टी के सिकंदरपुर के विधायक संजय यादव ने कहा कि रैली में आए लोगों में अंत समय तक उत्साह रहा। किसी भी तरह की मायूशी की बात नहीं रही।

2017 का इतिहास जनता एक बार फिर दोहराएगीः केशव

नगर के सेंटपाल पब्लिक स्कूल में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मोबाइल से संबोधित करते हुए कहा कि बुआ और भतीजे ने अपनी सरकार में प्रदेश को लूटने का काम किया। जनता ने यह तय किया कि अब सत्ता की बागडोर परिवारवाद व जातिवाद करने वाली सरकारों को नहीं सौंपेंगे। जनता ने विकास को चुना और भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनवाई। देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों के लिए कार्य कर रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी में हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी के चलते मैं नहीं आ सका। चुनाव के पूर्व किसी न किसी माध्यम से मैं जरूर आपके बीच आऊंगा। सपा, बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बुआ और भतीजे की सरकार में गुंडागर्दी बढ़ी, बहन बेटियों पर अत्याचार बढ़ा, लेकिन भाजपा की सरकार में अपराध पर अंकुश लगा। कहा कि मौजूदा समय में राशन की दुकान पर तेल, चीनी, नमक तक गरीबों को वितरित किया जा रहा है। भाजपा के विकास कार्यों से विरोधी तिलमिला गए हैं। प्रदेश में 2022 में 2017 का इतिहास जनता एक बार फिर भाजपा के पक्ष में दोहराने जा रही है। पूरे प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया। प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं होती तो प्रदेश लुट जाता, प्रदेश सरकार के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारों ने सारी परियोजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया। यात्रा प्रभारी सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों व मजदूरों के लिए कार्य रही है। विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। सभा को सिकंदरपुर के विधायक संजय यादव, विधायक काली प्रसाद, राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद, प्रभारी मंत्री श्रीराम चैहान, सांसद रमापति राम त्रिपाठी, राज्य सभा सदस्य सकलदीप राजभर, सांसद रविंद्र कुुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, संजीव राय, त्रिगुणायक विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, विधायक कमलेश शुक्ल, विधायक धनंजय कनौजिया, विंदा कुशवाहा ब्लॉक प्रमुख, अश्वनी कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, नीरज शाही, जितेंद्र सिंह, जयनाथ कुशवाहा, संदीप सिंह, राहुल सिंह, लार के प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू, अमरेश सिंह बबलू, रणधीर गुप्ता, नीरज वर्मा, रत्नेश मिश्रा, मिथिलेश बाबा, उमाकांत मिश्र, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह व संचालन जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने किया।

Next Story

विविध