Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Shrikant Sharma UP Election 2022 : मथुरा में योगी सरकार के मंत्री के सामने लगे हाय-हाय के नारे, जमकर हुआ विरोध

Janjwar Desk
2 Feb 2022 9:42 AM GMT
Shrikant Sharma UP Election 2022 : मथुरा में योगी सरकार के मंत्री के सामने लगे हाय-हाय के नारे, जमकर हुआ विरोध
x

(योगी सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा। फाइल फोटो)

Shrikant Sharma UP Election 2022 : योगी सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा को मथुरा में जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है...

Shrikant Sharma UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे भाजपा उम्मीदवारों (BJP Candidates) को जनता के जबरदस्त आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। अब खबर है कि मथुरा में यूपी के मंत्री श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma) के सामने हाय हाय के नारे लगे हैं। डोर टू डोर कैंपेन (Door To Door Campaign) के दौरान श्रीकांत शर्मा और प्रचार कर रहे लोगों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों में बीते पांच साल में विकास कार्य न होने चलते आक्रोश है।

बता दें कि इससे पहले भी उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma UP Election 2022) का जनता विरोध कर चुकी है। कुछ दिन पहले वृंदावन में भी उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा था। भाजपा के कई अन्य नेताओं को भी जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि इसस पहले मुजफ्फरनगर की खतौली सीट से भाजपा के उम्मीदवार विक्रम सैनी (Vikram Saini) को उल्टे पांव वापस दौड़ने को मजबूर होना पड़ा था। विक्रम सैनी गांव मनव्वरपुर में एक मीटिंग के सिलसिले में पहुंचे थे लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया था। विक्रम सैनी हाथ जोड़कर गाड़ी में बैठकर भागते हुए नजर आए थे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में गुस्साई भीड़ बार-बार यह कहते हुए सुनाई दी थी कि विधायक जी इस बार विधायक बनकर दिखा दो। विक्रम सैनी लोगों से घिरे हुए नजर आए थे, बाद में उन्हें उनका बॉडीगार्ड वहां से निकालकर गाड़ी तक पहुंचाता है।

इसी प्रकार भाजपा विधायक सुरेश राही को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा था। सुरेश राही सीतापुर के हरगांव से विधायक हैं। उनके खिलाफ भी गांववालों ने जमकर नारेबाजी की थी।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान इसी फरवरी के 10 मार्च को होना है। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध