Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Sonia Gandhi UP Election 2022 : 'सरकारी कंपनियों को कौड़ी भाव बेच दिया मोदी सरकार ने,' सोनिया गांधी ने वर्चुअल रैली में भाजपा पर बोला हमला

Janjwar Desk
21 Feb 2022 1:12 PM GMT
Sonia Gandhi UP Election 2022 : सरकारी कंपनियों को कौड़ी भाव बेच दिया मोदी सरकार ने, सोनिया गांधी ने वर्चुअल रैली में भाजपा पर बोला हमला
x

सरकारी कंपनियों को कौड़ी भाव बेच दिया मोदी सरकार ने- सोनिया गांधी 

Sonia Gandhi UP Election 2022 : कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कई विकास योजनाएं लाई थी जिसपर मोदी योगी सरकार ने रोक लगा दी, रायबरेली के साथ वर्तमान सरकार ने सौतेला व्यवहार किया है....

Sonia Gandhi UP Election 2022 : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने सोमवार को एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार (Modi Govt) ने सरकारी कंपनियों को कौड़ी भाव बेच दिया और योगी सरकार ने उनके संसदीय क्षेत्र रायबरेली के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव (UP Election 2022) जनता के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि पांच साल तक लोगों ने ऐसी सरकार देखी है जिसने आपस में मतभेद पैदा करने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि किसान बहुत मेहनत से फसल उगाते हैं लेकिन उन्हें न दाम मिला, न खाद मिली और न ही सिंचाई की सुविधा मिली।

उन्होंने कोरोना के समय लॉकडाउन (Lockdown) के दिनों को याद करते हुए कहा कि उस दौरान व्यवसाय बंद था। मीलों चलने का दर्द जनता ने सहा लेकिन मोदी-योगी सरकार ने गैर-जिम्मेदाराना काम किया और जनता से मुंह फेर लिया और आंखें बंद कर लीं। सरकार ने जनता को कोई राहत नहीं दी। मोदी सरकार ने सरकारी कंपनियों को अपने चहते को बेच दिया जिसके कारण बेरोजगारी बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि युवा पढ़ाई करें और नौकरी की तैयारी करें लेकिन भाजपा सरकार ने आपोक घर पर बैठा दिया। 12 लाख सरकारी पद खाली हैं लेकिन आपको सरकारी नौकरी नहीं दी गई है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों के तेल के दाम आसमान छू रहे हं। लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कई विकास योजनाएं लाई थी जिसपर मोदी योगी सरकार ने रोक लगा दी। रायबरेली के साथ वर्तमान सरकार ने सौतेला व्यवहार किया है। कांग्रेस ने हमेशा सेवा करने की राजनीति की है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध