Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 : अखिलेश यादव हुए CM योगी पर हमलावर, बोले- गर्मी निकालने वाले बाबा का निकल जाएगा भाप, अब तक का मतदान देख हो गए हैं ठंडे

Janjwar Desk
26 Feb 2022 1:22 PM GMT
UP Election 2022 : अखिलेश यादव हुए CM योगी पर हमलावर, बोले- गर्मी निकालने वाले बाबा का निकल जाएगा भाप, अब तक का मतदान देख हो गए हैं ठंडे
x

 अखिलेश यादव हुए CM योगी पर हमलावर

UP Election 2022 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गर्मी निकालने वाले बाबा मुख्यमंत्री अब तक का मतदान देखकर ठंडे पड़ गए हैं, सिद्धार्थ नगर के लोग साइकिल पर वोट देंगे तो बाबा कब भाप निकल जाएगा...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के 61 सीटों पर मतदान रविवार को होना है। ऐसे में अब सभी राजनीतिक पार्टियां छठे चरण के चुनाव प्रचार में तेजी से जुट गई हैं। इसी क्रम में छठे चरण के प्रचार में जुटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित कर रहे हैं और जमकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। बता दें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज शनिवार को इटावा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी पर एक बार फिर निशाना साधा है।

अब तक का मतदान देख ठंडे पड़ गए हैं बाबा

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गर्मी निकालने वाले बाबा मुख्यमंत्री अब तक का मतदान देखकर ठंडे पड़ गए हैं| सिद्धार्थ नगर के लोग साइकिल पर वोट देंगे तो बाबा कब भाप निकल जाएगा। बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में इटावा प्रत्याशी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद सहित जिले के अन्य प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

गुल्लू के लिए बिस्किट देकर करेंगे विदाई

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'बाबा मुख्यमंत्री के लिए गोरखपुर के लिए 11 तारीख को हवाई जहाज का टिकट बुक करा दिया है। उन्हें गुल्लू के लिए बिस्किट देकर विदाई करेंगे। गुल्लू और सांड प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न होंगे। भाजपा सरकार ने शिक्षा मित्रों को भी सम्मान नहीं दिया। मेरी सरकार बनने पर शिक्षा मित्रों को स्थाई किया जाएगा। वे कहते हैं कि एक करोड़ लैपटॉप बांट दिए लेकिन यह भी झूठ है|

भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला

सिद्धार्थ नगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने केंद्र कि भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मैं पूछना चाहता हूं कि नोटबंदी में क्या भ्रष्टाचार खत्म हो गया, क्या काला धन वापस आ गया। हमारे व्यापारियों पर जीएसटी लागू होने से भी बर्बाद हो गए। उन्होंने रोजगार छीन लिए। विकास के लिए लखनऊ में इन्होंने 5 लाख करोड़ के समझौते कराए थे।' सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूछा कि कहां गया वह समझौता। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से बड़ा झूठ कोई पार्टी नहीं बोलती है। इनके नेता सिर्फ झूठ बोलते हैं।

बता दें कि जनसभा में सपा प्रत्याशी माता प्रसाद पांडे, विजय पासवान, सैयदा खातून, नवीन उर्फ मोनू दुबे और प्रेम चंद्र कश्यप मौजूद थे|

Next Story

विविध