Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 :अखिलेश यादव ने CM योगी पर साधा निशाना, बोले- भाजपा की हार के डर से बाबा को नहीं आ रही है नींद

Janjwar Desk
28 Feb 2022 9:07 AM GMT
UP Election 2022 :अखिलेश यादव ने CM योगी पर साधा निशाना, बोले- भाजपा की हार के डर से बाबा को नहीं आ रही है नींद
x

अखिलेश यादव ने CM योगी पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है, अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो अगले 5 वर्षों तक मुफ्त राशन देंगे, इसके लिए हमने अभी से तैयारी कर ली है, भाजपा की हार के डर से बाबा को नींद नहीं आ रही है...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। वहीं इस जुबानी जंग के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार बीजेपी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर रहते हैं| इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है| साथ ही उन्होंने सपा सरकार बनने को लेकर जनता से कई वादे और दावे किए है|

सपा सरकार में मुफ्त राशन देने का वादा

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज छठे चरण के चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। बता दें कि अखिलेश यादव पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में अंबेडकरनगर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। छठे चरण के चुनाव से पहले ही अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है| उन्होंने कहा है कि 'अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो अगले 5 वर्षों तक मुफ्त राशन देंगे। इसके लिए हमने अभी से तैयारी कर ली है|' सपा अध्यक्ष ने कहा है कि 'भाजपा की हार के डर से बाबा को नींद नहीं आ रही है| जनता उनको बाय बाय कर चुकी है| लोग भाजपा के सरकार से परेशान हैं।'

भाजपा की निकल गई है गर्मी

बता दें कि आज सोमवार 28 फरवरी को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडी इंटर कॉलेज में आयोजित सपा की जनसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'भाजपा के गर्मी निकल रही है| उनके नेता ठंडे पड़ गए हैं| अब भाजपा का भाप निकलने वाला है। यह पार्टी सबसे बड़ी होने के साथ सबसे झूठी पार्टी भी है। इससे सावधान रहने की जरूरत है।' साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि इन से पार लगाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को ज्यादा संघर्ष करने की भी जरूरत नहीं है, बस चुनाव वाले दिन वोट डालना है।

किसानों को समय से नहीं मिल रही खाद

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'भाजपा सरकार में किसानों को समय से खाद नहीं मिल रही। हर बोरी के पीछे पांच किलो वजन भी घटा दिया और दाम भी महंगा कर दिया। फिर सरकार में आये तो आगे से 10 किलो चोरी करेंगे। इनके शासन में देश का कोई विकास नहीं हुआ, उल्टे हवाई जहाज और अड्डा भी बेंच दिया। अखिलेश ने कहा कि पिछले तीन सालों में बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई, सरकार ने इसे पटरी पर लाने के लिए कुछ नहीं किया। बीएड टेट वालों के साथ अन्याय किया। उन्हें भरोसा था कि बीजेपी वाले कुछ करेंगे, लेकिन सिर्फ धोखा दिया।'

पुरानी पेंशन बहाली का वादा

बता दें कि अखिलेश यादव ने कहा कि 'शिक्षा मित्रों का भी भला नहीं किया। हम सरकार में आएंगे तो शिक्षा मित्रों की मदद करेंगे, पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। बीएड और टेट वालों को समायोजित करेंगे। रोजगार सेवकों को पक्की नौकरी देंगे। इस सरकार में महंगाई ने सभी का जीना मुहाल कर दिया है।' भाजपा ने बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया, सिर्फ रेट महंगा किया। हमारी सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली दी जायेगी। बुनकरों को फ्लैट रेट पर आपूर्ति मुहैया कराई जाएगी। साथ ही अखिलेश यादव ने जलालपुर से सपा प्रत्याशी राकेश पांडे को जिताने की अपील की है।

Next Story

विविध