Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 : 'जहां से स्वामी प्रसाद मौर्य लड़ेंगे वहां नहीं खड़ा करेंगे उम्मीदवार', 33 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आजाद समाज पार्टी

Janjwar Desk
18 Jan 2022 1:52 PM GMT
RRB-NTPC Exam Results : देश की संपत्ति बेचकर युवाओं की नोकरियां खा रहे मोदी-योगी, चंद्रशेखर आजाद ने सरकार पर बोला हमला
x
UP Election 2022 : चंद्रशेखर ने बताया कि पार्टी पहले चरण के चुनाव (UP Election 2022) में 33 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उन्होंने इस बात को फिर से दोहराया कि सपा अध्यक्ष की 25 सीटों पर बात हुई थी...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में आजाद समाज पार्टी (Aad Samaj Party) ने अकेले चलने का ऐलान कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Aad) ने मंगलवार को ज्यादातर पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों समेत यूपी की कुल 33 सीटों पर नाम घोषित कर दिए हैं।

चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हापुड़, आगरा, बुलंदशहर, एटा, मथुरा, संभल, आजमगढ़, गाजीपुर, उन्नाव, लखीमपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर जिलों की हस्तिनापुर, खुर्जा, मेरठ कैंट, रामपुर मनिहारन, देवबंद, गंगोह, सहारनपुर देहात, चरथावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर शहर, धामपुर, नहटौर, हापुड़, नूरपुर, आगरा साउथ, नोएडा, चंदौसी, कुंदरकी, आलापुर, जखनिया, सिराथू, मलीहाबाद, पलिया, मुबारकपुर, मोहम्दाबाद, हरगांव, जलेसर, एत्मादपुर, सगड़ी, जयसिंहपुर, तिर्वा और माट सीट पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। इनके अलावा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। इसके बारे में पार्टी की कोर कमिटी की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

चंद्रशेखर ने बताया कि पार्टी पहले चरण के चुनाव (UP Election 2022) में 33 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने इस बात को फिर से दोहराया कि सपा (Samajwadi Party) अध्यक्ष की 25 सीटों पर बात हुई थी। अब मेरे साथ धोखा हुआ है। चंद्रशेखर ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जहां से चुनाव लड़ेंगे वहां आजाद समाज पार्टी कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी।

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि अब 100 सीट देने पर भी समाजवादी पार्टी के साथ नहीं जाएंगे। छोटे दलों के लिए विकल्प खुला है। चंद्रशेखर ने कहा कि जिन सीटों को फिलहाल फाइनल किया गया है कि ये वो सीट हैं जिस पर हमारे साथ छल किया गया, जिनकी हम मांग कर रहे थे। कांग्रेस के साथ भी गठबंधन से आजाद ने एक तरह से इनकार किया है।

Next Story

विविध