Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 : बस्ती में भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- छठे चरण में जनता BJP को छांट देगी, उनके बूथ पर नाचेंगे भूत

Janjwar Desk
28 Feb 2022 12:57 PM GMT
UP Election 2022 : बस्ती में भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- छठे चरण में जनता BJP को छांट देगी, उनके बूथ पर नाचेंगे भूत
x

 अखिलेश यादव हुए CM योगी पर हमलावर

UP Election 202 : अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि छठे चरण के चुनाव में बस्ती की जनता बीजेपी को छांट देगी और जो गर्मी निकाल रहे थे, यहां कि जनता भारतीय जनता पार्टी की भाप निकाल देगी...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। वहीं इस जुबानी जंग के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार बीजेपी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर रहते हैं| इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है| साथ ही उन्होंने सपा सरकार बनने को लेकर जनता से कई वादे और दावे किए है|

छठे चरण में बीजेपी को छांट देगी जनता

बता दें कि उत्तर प्रदेश में तीन मार्च को छठे चरण का मतदान होना है| इसके लिए तमाम पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं| इसी कड़ी में आज सोमवार 28 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बस्ती जिले में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया| इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है| अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि छठे चरण के चुनाव में बस्ती की जनता बीजेपी को छांट देगी|

हर चरण में जनता कर रही है मुकाबला

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ता संमेलन को संबोशित करते हुए कहा कि हर चरण में जनता मुकाबला कर रही है और जनता तय कर रही है कि किस चरण में हम और कितना आगे जाएं| ये छठवां चरण हैं| मुझे तो ये लग रहा है कि छठवें चरण में यहां कि जनता भारतीय जनता पार्टी को छांट देगी और जो गर्मी निकाल रहे थे, यहां कि जनता भारतीय जनता पार्टी की भाप निकाल देगी|'

बस्ती में किसी दल का नहीं खुलेगा खाता

रैली को संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि 'ये जोश और उत्साह ऐसा है कि विरोधी लोग देख रहे होंगे तो आज ही उनके होश उड़ गए होंगे और जो लोग गर्मी निकालने की बात कह रहे थे, आज आप लोगों को देखकर के उनकी गर्मी निकल गई होगी' साथ ही अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में सपा सरकार बनने का दावा किया है| इस दौरान अखिलेश यादव ने दावा किया है कि बस्ती में इस बार किसी दल का कोई खाता नहीं खुलेगा|

भाजपा के बूथों पर नाचेंगे बूथ

साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पार हमलवार होते हुए कहा है कि 'पहले चरण से चुनाव देखकर के बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं|' सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 'बीजेपी के नेताओं ने अपनी गाड़ियों से झंडे उतार दिए हैं| घरों पर भी झंडे दिखाई नहीं दे रहे हैं| देख लेना जब वोट डाला जाएगा| जब आप बूथ पर वोट डालने जाओगे आपके बूथ तो भरे दिखाई देंगे लेकिन बीजेपी के छठे चरण में बूथ पर भूत नाचते नजर आएंगे'

Next Story

विविध