Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 : कांग्रेस को झटका: सहारनपुर के कांग्रेसी नेता इमरान मसूद आज लखनऊ में साइकिल पर होंगे सवार

Janjwar Desk
12 Jan 2022 8:10 AM GMT
UP Election 2022 : कांग्रेस को झटका: सहारनपुर के कांग्रेसी नेता इमरान मसूद आज लखनऊ में साइकिल पर होंगे सवार
x

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद इमरान मसूद की नाराजगी हुई दूर। 

UP Election 2022 : सहारनपुर से पूर्व विधायक इमरान मसूद जो कि प्रियंका गांधी के बहुत ही खास माने जाते हैं, आज सपा का दामन थाम लेंगे...

UP Election 2022 : यूपी चुनाव से पहले आज फिर राजधानी लखनऊ में सियासी तापमान गर्म है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एक बार फिर कांग्रेस में सेंध लगाने जा रहे हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में पकड़ रखने वाले और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खास रहे इमरान मसूद (Imran Masood) आज साइकिल पर सवार होने जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के नेता अपने भविष्य के लिए सुरक्षित ठिकाने तलाश रहे हैं। मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य समेत तीन भाजपा विधायकों ने समाजवादी पार्टी में जाने का एलान किया था। आज इसी कड़ी में एक बार फिर से कांग्रेस को पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा झटका लगने वाला है।

सहारनपुर से पूर्व विधायक इमरान मसूद जो कि प्रियंका गांधी के बहुत ही खास माने जाते हैं, आज सपा का दामन थाम लेंगे। हालांकि इमरान मसूद ने सपा में जाने की घोषणा सोमवार को ही कर दी थी। जब से लगातार कांग्रेस आलाकमान उन्हें मनाने में लगा था। लेकिन मसूद नहीं मानें। दोपहर इमरान मसूद लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

बताया जा रहा है कि उनके साथ कुछ और कांग्रेसी नेता सपा में शामिल हो रहे हैं । इमरान मसूद 2007 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय जीते थे। 2012 का विधानसभा उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा और हार गए। साल 2013 में मसूद सपा में शामिल हो गए थे। अगले साल उन्होंने कांग्रेस में वापसी की और सहारनपुर से 2014 तथा 2019 लोकसभा चुनाव लड़ा, दोनों चुनाव मसूद हार गए थे।

Next Story

विविध