Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 : राहुल गांधी ने BJP पर साधना निशाना, बोले- PM रोजगार की नहीं, केवल हिन्दू धर्म की करते हैं बात

Janjwar Desk
4 March 2022 11:15 AM GMT
UP Election 2022 : राहुल गांधी ने BJP पर साधना निशाना, बोले-  PM रोजगार की नहीं, केवल हिन्दू धर्म की करते हैं बात
x

file photo

UP Election 2022 : पूर्वांचल में आज सियासत का गढ़ काशी बना हैं, यहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी काशी पहुंचे, काशी पहुंचते ही दोनों ने पहले बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए, बाद में फूलपुर जनसभा स्थल पहुंचे और वहां जनसभा को संबोधित किया...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छठे चरण की वोटिंग हो चुकी है| वहीं अब सभी सियासी दल सातवें चरण के चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमलावर रहते हैं| बता दें कि पूर्वांचल में आज सियासत का गढ़ काशी बना हैं| यहां पीएम मोदी के रोड शो के पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी काशी पहुंचे| काशी पहुंचते ही दोनों ने पहले बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए, बाद में फूलपुर जनसभा स्थल पहुंचे और वहां जनसभा को संबोधित किया| इस दौरान प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा|

प्रियंका गांधी का बीजेपी पर वार

बता दें कि चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पिंडरा प्रत्याशी अजय राय के लिए जनता से वोट की अपील की| इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी की मानसिकता बन गई है कि धर्म और जाति के आधार पर यदि वोट मिल जाये, तो काम करने की जरूरत नहीं है, इस बार आपको उन्हें हराकर यह मानसिकता बदलनी है| इसी मानसिकता की वजह से नेता कुछ भी कह लेते हैं, लेकिन आपके समस्याओं की बात नहीं करते हैं|

पीएम मोदी केवल हिन्दू धर्म की करते हैं बात

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी समेत मंच पर उपस्थित सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपको यूपी चुनाव के मार्फत अपने भविष्य के लिए बहुत बड़ा निर्णय लेना है| इसके साथ ही राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमलावर होते हुए कहा कि बीजेपी में मोदी सरकार 2014 से आई है, तब ये 15 लाख रुपये दिलाने की बात से लेकर, रोजगार, किसान हित की बात करते थे लेकिन जैसे ही सरकार बनी, ये पिछले 7 साल से न तो किसानों के हित की बात करते हैं, न ही रोजगार की, ये हिन्दू धर्म की बात करते हैं| इन्हें हिन्दू गर्म का मतलब भी नहीं पता, हमारे धर्म में नहीं लिखा कि देश के करोड़ो लोगों के सामने जाओ और झूठ बोलकर आओ| मैंने रामायण महाभारत दोनों पढ़ी है, मगर कही भी यही नहीं लिखा कि काशी शिव की नगरी में आकर झूठ बोलिये, यहां पर धर्म पर वोट नहीं लिया जा रहा है| यहां पर झूठ पर वोट लिया जा रहा है| मैं आप सब की इतनी इज्जत करता हूं कि मैं आपके मुंह पर झूठ नहीं बोल सकता हूं|

पीएम मोदी करते है झूठ की रक्षा

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी हिन्दू धर्म की रक्षा नहीं करते हैं, झूठ की रक्षा करते हैं| आप गरीब, मजदूर, किसान के लिए ये सब नहीं करते हो, आप मोदी जी अपनी कुर्सी बचाने के लिए असत्य की रक्षा करने के लिए ये सब करते हो| यूक्रेन में हमारे देश के हजारों नौजवान फंसे है लेकिन कोई मतलब नहीं है, दुनिया का एक ही पीएम ऐसा था, जिसने कोरोना काल में कहा कि थाली बजा को वायरस भाग जायेगा|

Next Story

विविध