Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election Result 2022 Live Update : स्वामी प्रसाद मौर्य हारे, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य की सीट फंसी, सिराथू में सपा कैंडिडेट ने छोड़ा पीछे

Janjwar Desk
10 March 2022 11:33 AM GMT
UP Election Result 2022 Live Update : स्वामी प्रसाद मौर्य हारे, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य की सीट फंसी, सिराथू में सपा कैंडिडेट ने छोड़ा पीछे
x

 स्वामी प्रसाद मौर्य हारे, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य की सीट फंसी, सिराथू में सपा कैंडिडेट ने छोड़ा पीछे

UP Election Result 2022 Live Update : स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से चुनाव हार गए हैं, राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से करीब 1500 वोट से पीछे चल रहे हैं, वहीं सपा की पल्ल्वी पटेल उन्हें कड़ी चुनौती दे रही हैं...

UP Election Result 2022 Live Update : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में फाजिलनगर सीट पर मतगणना पूरी हो चुकी हैं| यहां स्वामी प्रसाद मौर्य को करारी हार मिली है| स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी सुरेन्‍द्र कुशवाहा ने उन्‍हें 45633 वोटों के अंतर से हरा दिया है। वहीं सपा उम्‍मीदवार स्‍वामी प्रसाद मौर्य को कुल 69710 वोट मिले जबकि बीजेपी के सुरेन्‍द्र कुशवाहा को 115343 वोट। उधर, बसपा के इलियास अंसारी 45515 वोट हासिल कर तीसरे स्‍थान पर रहे|

हार के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया

बता दें कि चुनाव में हार के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट का अपनी हार पर प्रतिकिया दी हैं| स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा हैं कि 'समस्त विजयी प्रत्याशियों को बधाई। जनादेश का सम्मान करता हूं। चुनाव हारा हूँ, हिम्मत नहीं। संघर्ष का अभियान जारी रहेगा।'

केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से पीछे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल रहा है| वहीं पार्टी का बड़ा नेता अपनी सीट खोता हुआ नजर आ रहा है| राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से करीब 1500 वोट से पीछे चल रहे हैं| वहीं सपा की पल्ल्वी पटेल उन्हें कड़ी चुनौती दे रही हैं|

केशव प्रसाद मौर्य के पिछड़ने की वजह

बता दें कि सिराथू में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सपा ने पल्लवी पटेल को टिकट देकर बड़ा दांव खेला था| वहीं बसपा के मुंसब अली उस्मानी के आने से मुकाबला और रोचक हो गया| सिराथू के सियासी समीकरण को देखते हुए कुर्मी वोट एसपी के पक्ष में जाते दिखे जिसका एकतरफा फायदा पल्लवी पटेल को मिला है| कुल मिलाकर मामला बिगड़ गया और मौर्य के लिए रास्‍ता मुश्किल हो गया|

शुरुआती रुझान से ही चल रहे हैं पीछे

बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सुबह से ही बीजेपी की जीत का दावा करते हुए एक के बाद एक लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं लेकिन पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने का दावा करने वाले केशव प्रसाद मौर्य खुद अपनी ही सीट से पीछे हैं| बता दें कि शुरूआती दौर के मतगणना के बाद केशव प्रसाद मौर्य को 28,387 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की पल्लवी पटेल को 30,901 वोट मिले| केशव प्रसाद मौर्य को जहां अब तक 43.76 फीसदी वोट मिले हैं, वहीं पटेल को 47.63 फीसदी वोट मिले हैं|

Next Story

विविध