Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

जीत की संभावनाओं के बीच भाजपा कार्यालय हुआ धार्मिक और भगवा, लगे जय श्रीराम के नारे

Janjwar Desk
10 March 2022 8:49 AM GMT
UP Election Result 2022 Updates
x

UP Election Result 2022 Updates 

UP Election Result 2022 Updates : जीत की खुशी में भाजपा कार्यालयों पर होली से आठ दिन पहले ही धुलेंडी जैसा माहौल है। भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं और एक-दूससे को गुलाल लगाने के साथ मिठाई भी बांट रहे हैं।

UP Election Result 2022 Updates : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा का दोबारा सत्ता में वापसी का रुझान मिलने के बाद से प्रदेश भाजपा हेडक्वार्टर सहित सभी जिलों के अन्य राज्यों की भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल है। यूपी में बीजेपी के आगे के बाद से लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थक जमकर जश्न मना रहे हैं। इस खुशी में भाजपा कार्यालयों पर होली से आठ दिन पहले ही धुलेंडी जैसा माहौल है। भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं और एक—दूससे को गुलाल लगाने के साथ मिठाई भी बांट रहे हैं।

इतना ही नहीं, भाजपा कार्यालयों में ढोल नगाड़ों की थाप से गुंजायमान है। भाजपा नेताओं का कहना है कि जनता ने एक ऐतिहासिक विजय भाजपा को दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और भारत के साथ अन्य राज्यों में जहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार है वहां जनता की प्रगति, विकास और विश्वास पर पूर्ण रूप से खड़ी हुई है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में योगी जी ने कानून व्यवस्था को सुधारा, माफिया राज को समाप्त किया, महिलाओं को सुरक्षा का माहौल दिया। इसका परिणाम है कि पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही है।

यूपी के अलावा एमपी, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात में भी भी भाजपा कार्यालयों व नेताओं के लिए जश्न का माहौल है और सभी एक—दूसरे को जीत की बधाई दे रहे हैं।

UP Election Result 2022 Updates : बता दें कि अभी तक के रूझानों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव से ठीक पहले भाजपा के लिए यह जी रामबाण की तरह है।

Next Story

विविध