Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Uttarakhand Election 2022 : कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल, टिहरी से बने उम्मीदवार

Janjwar Desk
27 Jan 2022 6:39 AM GMT
Uttarakhand Election 2022 :  कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल, टिहरी से बने उम्मीदवार
x
Uttarakhand Election 2022 : कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय के सुबह करीब साढ़े नौ बजे भाजपा मुख्यालय में पार्टी को ज्वाइन करने से पहले ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया थी....

Uttarakhand Election 2022 : उम्मीदों के अनुरूप कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली। भाजपा ने उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार भी बना दिया है। संभावना है कि इस अदला बदली के खेल में टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. धन सिंह नेगी (Dr. Dhan Singh Negi) कांग्रेस (Congress) का दामन थाम सकते हैं। टिहरी से अभी कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं किया है।

कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय (Kishor Upadhyay) के सुबह करीब साढ़े नौ बजे भाजपा मुख्यालय (BJP Headquarter) में पार्टी को ज्वाइन करने से पहले ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।


उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के बीजेपी में जाने की खबरें पिछले कुछ माह से चल रही थी। हर बार वह खंडन करते नजर आते रहे। भाजपा (BJP) से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था।

हालांकि उपाध्याय ने उन्हे लेकर की जारी चर्चा पर अपना स्पष्टीकरण भी भेजा था। लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए बुधवार को ही निष्कासित कर दिया था। हालांकि इससे पहले कांग्रेस की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची में टिहरी सीट को खाली छोड़ते हुए कांग्रेस भी किशोर के इसी कदम का इंतजार कर रही थी।

आज गुरुवार को देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर दिया। साथ ही उन्हें पार्टी का सिंबल दे दिया गया है।

इस घटनाक्रम के बाद अब टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. धन सिंह नेगी के भी आज कांग्रेस में शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। नेगी अपने समर्थकों के साथ टिहरी से देहरादून के लिए रवाना हो चुके हैं। धन सिंह नेगी यदि कांग्रेस में शामिल हुए तो पार्टी की ओर से उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है।

Next Story