Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Uttarakhand Election 2022 : 26 दिन में बदलीं तीन पार्टियां तब जाकर मिला टिकट, जानिए अब किस दल से चुनाव लड़ रहे हेम आर्य

Janjwar Desk
29 Jan 2022 8:18 AM GMT
Uttarakhand Election 2022 : 26 दिन में बदलीं तीन पार्टियां तब जाकर मिला टिकट, जानिए अब किस दल से चुनाव लड़ रहे हेम आर्य
x

(हेम आर्य आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव)

Uttarakhand Election 2022 : हेम आर्य ने टिकट न मिलने पर भाजपा को छोड़ दिया और छब्बीस दिन बाद ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए, अब आम आदमी पार्टी ने उन्हें नैनीताल से उम्मीदवार बनाया है....

Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होना है। लेकिन हर दलबदल का सिलसिला अब भी जारी है। इसी कड़ी में नैनीताल के हेम आर्य (Hem Arya) ने चुनाव लड़ने के लिए तीसरी बार पार्टी बदल डाली। हेम आर्य अब आम आदमी आदमी (AAP) के टिकट पर नैनीताल सीट से ताल ठोक रहे हैं।

हेम आर्य ने 2012 में भाजपा (BJP) के टिकट पर नैनीताल (Nainital Seat) से चुनाव लड़ा था। उस समय उनकी प्रतिद्वंदी सरिता आर्य थी। तब की कांग्रेस प्रत्याशी सरिता आर्य (Sarita Arya) ने उन्हें 5 हजार वोटों के अंतर से हराया था। इसके बाद 2017 में भाजपा ने उनका टिकट काट दिया। तब भाजपा छोडकर कांग्रेस से आए संजीव आर्य ने उन्हें तरजीह दी। तब हेम आर्य ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और फिर हार गए। इसके बाद हेम आर्य कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पांच साल तक वह कांग्रेस (Congress) में ही रहे।

लेकिन इस बार फिर संजीव आर्य (Sanjiv Arya) ने कांग्रेस में वापसी कर ली फिर हेम आर्य का कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का सपना टूट गया। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले संजीव आर्य भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आ गए। ऐसे में कांग्रेस से टिकट न मिलने की उम्मीद देख हेम आर्य फिर भाजपा में चले गए। उन्हें टिकट का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। इसी बीच अचानक कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य पार्टी छोड़कर भाजपा में आ गईं। भाजपा ने फिर हेम का टिकट काट दिया और सरिता आर्य को उम्मीदवार बना दिया।

तब से हेम आर्य के सुर बागी हो गए। फिर हेम आर्य ने टिकट न मिलने पर भाजपा को छोड़ दिया और छब्बीस दिन बाद ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अब आम आदमी पार्टी ने उन्हें नैनीताल से उम्मीदवार बनाया है। हेम आर्य का शुक्रवार को नामांकन भी कर दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर नैनीताल से आम आदमी पार्टी के पूर्व घोषित उम्मीदवार डॉ. भुवन आर्य ने दिन पहले ही नामांकन दाखिल किया है। डॉ. भुवन का कहना है कि पार्टी ने उम्मीदवार बदने की कोई जानकारी उन्हें नहीं दी है। वो अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे और चुनाव लड़ेंगे।

Next Story

विविध