Begin typing your search above and press return to search.
वीडियो

Video : गुजरात में BJP को बलात्कारियों का विजय जुलूस निकलवाने की मिली जीत- KC Tyagi

Janjwar Desk
10 Dec 2022 10:58 AM GMT
x
Video : जनज्वार से Exclusive बात करते हुए त्यागी ने भाजपा द्वारा मनाए गये जश्न पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि गुजरात में बीजेपी को मिली जीत बलात्कारियों का जुलूस निकालने का परिणाम है...

Video : जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी (KC Tyagi) ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। जनज्वार से Exclusive बात करते हुए त्यागी ने भाजपा द्वारा मनाए गये जश्न पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि गुजरात में बीजेपी को मिली जीत बलात्कारियों का जुलूस निकालने का परिणाम है।

केसी त्यागी ने कहा कि भाजपा अपनी पराजय को भी जय के रूप में मना रही है। मोरबी जैसे कांड के बाद जिसमें 135 जानें गईं, बिलकिस बानों के बलात्कारियों को माफी के बाद बीजेपी जीत का जश्न मना रही है। त्यागी ने कहा भाजपा मोरबी में भी जीत गी और गोधरा में भी जीत गई।

चुनाव आयोग की भूमिका के सवाल पर त्यागी ने कहा कि, चुनाव आयोग की भूमिका कांग्रेस के समय से ही संदिग्ध रही है। चुनाव आयोग हमेंशा से सत्ता के पक्ष में रहता आया है। फेवर करता है। अब आयोग में नेता प्रतिपक्ष और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिय़ा को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए। लिहाजा गुजरात से लेकर सभी जगह इनकी भूमिका संदिग्ध है।

जनज्वार संपादक अजय प्रकाश से बात करते हुए केसी त्यागी ने कहा कि, अब वक्त आ गया है कि जब सभी दलों को मिलकर एक नया प्रोडक्ट बनाया जाना चाहिये। गुजरात में तो हर बार सारे मापदंड टूटते ही हैं, इस बार भी टूटे हैं। तब जाकर कुछ सही हो सकने की उम्मीद की जा सकती है। उससे पहले नहीं।

गुजरात में भाजपा ने 27 साल के विकास पर वोट नहीं मांगा बल्कि राम मंदिर और धारा 370 पर वोट मांगा, जैसे सवाल के जवाब में त्यागी ने कहा इनसे आगे जाकर जो सोहराबुद्दी था, जो महिला थी बिलकिस बानों। उसके बलात्कारियों को रिहा कर जो जश्न मनाया। उसपर वोट मिला है। इनके गृहमंत्री ने कहा कि यहां 2002 दंगों का इलाज कर दिया गया है। उसपर भाजपा को वोट मिला।

केसी त्यागी की बातचीत का पूरा Video इस लिंक पर भी देखा जा सकता है- Janjwar Media

Next Story

विविध