Begin typing your search above and press return to search.
वीडियो

Janjwar Exclusive : मोदी-शाह देश बेच रहे हैं, अडाणी अंबानी खरीद रहे है और जनता वहीं की वहीं है- जिग्नेश मेवाणी

Janjwar Desk
2 Dec 2022 11:48 AM GMT
x
Janjwar Exclusive : गुजरात चुनाव अपने शबाब पर है। कल गुरूवार पहले चरण की 89 सीटों का मतदान संपन्न हुआ है। जनज्वार की टीम लगातार गुजरात चुनाव में जनता का मन टटोलने के लिए ग्राउंड पर है। Gujrat Election 2022 को लेकर आज जनज्वार संपादक अजय प्रकाश ने कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी से एक्सक्लूसिव बातचीत की...

Janjwar Exclusive : गुजरात चुनाव अपने शबाब पर है। कल गुरूवार पहले चरण की 89 सीटों का मतदान संपन्न हुआ है। जनज्वार की टीम लगातार गुजरात चुनाव में जनता का मन टटोलने के लिए ग्राउंड पर है। Gujrat Election 2022 को लेकर आज जनज्वार संपादक अजय प्रकाश ने कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी से एक्सक्लूसिव बातचीत की। जिग्नेश ने खुलकर एकदम बेबाकी से सभी मुद्दों पर बात की।

27 साल के विकास को किस तरह देखते हैं?

जवाब : 27 साल में जो गुजरात बना है, उसके लिए सिर्फ और सिर्फ मुल्क को बेवकूफ बनाया गया है। मोदी जी और शाह जी मिलकर देश बेच रहे हैं। अडाणी और अंब्नी मिलकर खरीद रहे हैं। देश की जनता वहीं की वहीं खड़ी है। 27 साल बाद आज भी छुआछूत जिंदा है, सफाईकर्मी आज भी गटर में उतरकर मर रहे हैं। ये बदला है 27 साल में।

गुजरात का कार्पोरेट मॉडल क्या है?

जवाब : हजारों एकड़ जमीन कानून और संविधान की दझ्जियां उड़ाकर कार्पोरेटर्स को कौड़ियों के भाव दे दी जा रही है। क्या ये गुजरात बनाया है? 3000 का तेल का डिब्बा 2000 में करेंगे ये कहकर वोट मांगो ना। क्यों नहीं मांगते?

राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी की राजनीति क फर्क क्या है?

जवाब : नरेंद्र मोदी जी भारत को लड़वाना चाहते हैं, बांटना चाहते हैं और राहुल गांधी जी भारत को जोड़ना चाहते हैं, एकजुट करना चाहते हैं।

Next Story

विविध