Begin typing your search above and press return to search.
वीडियो

यूपी : रंगबाजी वाले बैकग्राउंड म्यूजिक की धुन पर थिरकी अंडरट्रेनी रिवॉल्वर रानी, हुई वायरल तो SSP ने बिठाई जांच

Janjwar Desk
26 Aug 2021 2:55 AM GMT
यूपी : रंगबाजी वाले बैकग्राउंड म्यूजिक की धुन पर थिरकी अंडरट्रेनी  रिवॉल्वर रानी, हुई वायरल तो SSP ने बिठाई जांच
x

तमंचे पे डिस्को करती अंडरट्रेनी पुलिसवाली प्रियंका मिश्रा 

हरियाणा, पंजाब तो बेकार ही बदनाम है आओ कभी उत्तर प्रदेश, रंगबाजी हम तुम्हें सिखाते हैं। ना गुंडई पर गाना बनाते हैं, ना गाड़ी पर जाट-गुर्जर लिखाते हैं, हमारे यहां पांच-पांच साल के लड़के कट्टा चलाते हैं...

जनज्वार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) स्थित थाना एमएम गेट पर तैनात महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा को वर्दी में रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाना महंगा साबित हुआ। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी आगरा मुनिराज ने आरक्षी प्रियंका मिश्रा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही वीडियो पर जांच भी बैठाई है।

वीडियो में प्रियंका कमर में रिवॉल्वर लगाकर उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) की रंगबाजी के जैसे डायलॉग दे रही हैं। बैकग्राउंड में चल रहा म्यूजिक है, 'हरियाणा, पंजाब तो बेकार ही बदनाम है आओ कभी उत्तर प्रदेश, रंगबाजी हम तुम्हें सिखाते हैं। ना गुंडई पर गाना बनाते हैं, ना गाड़ी पर जाट-गुर्जर लिखाते हैं, हमारे यहां पांच-पांच साल के लड़के कट्टा चलाते हैं।'

प्रियंका मिश्रा थाना एमएम गेट (MM Gate) पर तैनात हैं। प्रियंका ने पुलिस की वर्दी में रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रियंका मिश्रा का यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया है।

अंडरट्रेनी प्रियंका को कुछ दिन पहले मिली है पोस्टिंग

सोशल मीडिया की सनसनी बन गई रिवॉल्वर रानी

थाना एमएम गेट प्रभारी अवधेश अवस्थी का कहना है कि प्रियंका मिश्रा अंडर ट्रेनी (Under Trainee) है। कुछ ही दिनों पहले ही उन्हें थाने में पोस्टिंग मिली है। अभी वह छुट्टी पर हैं। प्रियंका के इस वीडियो पर एसएसपी (SSP) मुनिराज जी ने संज्ञान लिया है। एसएसपी ने बुधवार को प्रियंका मिश्रा को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही वीडियो को लेकर जांच बैठाई है।

हो सकती है कार्रवाई

पुलिस के कुछ अधिकारियों का कहना है कि प्रियंका मिश्रा (Priyanka Mishra) ने वीडियो में जिस रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया उस संबंध में भी जांच की जाएगी। इसके बाद प्रियंका मिश्रा पर कार्रवाई हो सकती है। यूपी में 5-5 साल के बच्चों का कट्टा चलाने वाले म्यूजिक पर थिरकी प्रियंका को फिलहाल लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Next Story

विविध