Begin typing your search above and press return to search.
वीडियो

यूपी : महिला ने बीच सड़क BJP नेता का गिरेबां पकड़कर की धुनाई, बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे थे रूपये

Janjwar Desk
3 Sep 2021 8:04 AM GMT
यूपी : महिला ने बीच सड़क BJP नेता का गिरेबां पकड़कर की धुनाई, बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे थे रूपये
x

(ठगी करने वाले BJP नेता की बीच सड़क कुटाई करती महिला)

त्रिवेदीगंज के मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है मंडल अध्यक्ष ने करीब डेढ़ साल पहले महिला के लड़के की कस्तूरबा विद्यालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 75 हजार रुपए की ठगी की थी...

जनज्वार, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक बुजुर्ग महिला ने भाजपा (BJP) नेता पर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेता ने महिला से यह रूपये उसके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे थे। लेकिन, काफी दिन बीत जाने पर जब महिला ने बीजेपी नेता से अपना पैसा वापस मांगा तो वह टालमटोल करने लगा। जिसके बाद नेताजी को महिला ने बीच सड़क गिरेबां पकड़कर कूट दिया।

मामला बाराबंकी (Barabanki) जिले के त्रिवेदीगंज ब्लॉक क्षेत्र का है। जहां पर बीच सड़क त्रिवेदीगंज के मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा (Uttam Vema) की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है मंडल अध्यक्ष ने करीब डेढ़ साल पहले महिला के लड़के की कस्तूरबा विद्यालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 75 हजार रुपए की ठगी की थी।

महिला प्यारा देवी (Pyara Devi) और उसका बेटा मुकेश गौतम लगातार मंडल अध्यक्ष से अपना पैसा वापस देने की बात कर रहे थे। मंडल अध्यक्ष ने महिला को को चेक काट कर दिया लेकिन खाते में पैसा न होने की वजह से चेक बाउंस हो गया।

इस बात को लेकर महिला बार-बार मंडल अध्यक्ष से पैसा वापस मांगने की बात कर रही थी। लेकिन वापस न मिलने पर महिला और मंडल अध्यक्ष के बीच हाथापाई हो गई। हाथापाई के बाद बीजेपी नेता भागता हुआ नजर आया जिसे पीछे से महिला चप्पल (Sleeper) भी फेंककर मारती नजर आ रही है।

आरोप है कि करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी पैसे वापस नहीं मिले हैं। बीजेपी नेता की इस हरकत से नाराज पीड़ित परिवार की उनसे कहासुनी हो गई। पैसे लेने वाले कार्यकर्ता की मां ने बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की है। मामले की जानकारी बाराबंकी के जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव को भी दी गई।

Next Story

विविध