Begin typing your search above and press return to search.
विमर्श

Anjeer Khane Ke Fayde | अंजीर खाने के फायदे, नुकसान, उपयोग | Benefits, Side Effects and How to Eat Figs in Hindi

Janjwar Desk
8 Jan 2022 4:44 AM GMT
Anjeer Khane Ke Fayde | अंजीर खाने के फायदे, नुकसान, उपयोग |  Benefits, Side Effects and How to Eat Figs in Hindi
x

Anjeer Khane Ke Fayde | अंजीर खाने के फायदे, नुकसान, उपयोग | Benefits, Side Effects and How to Eat Figs in Hindi

Anjeer Khane Ke Fayde: अंजीर खाने के फायदे, नुकसान, उपयोग ​- Benefits, Side Effects and How to Eat Figs in Hindi

मोना सिंह की रिपोर्ट

Anjeer Khane Ke Fayde | सेहतमंद रहने के लिए हमें कई प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। और इसके लिए हम कई तरह के फल और ड्राई फ्रूट का सेवन करते हैं। अंजीर एक ऐसा फल है जो फल के रूप में तो विशेष है ही ड्राई फ्रूट के रूप में भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद है। अंजीर के सेवन से शरीर को अनेक फायदे होते हैं। अंजीर के नियमित प्रयोग से कई प्रकार के रोगों से भी निजात मिलती है। और शरीर स्वस्थ और मजबूत बनता है।

क्या है अंजीर | Kya Hai Anjeer

अंजीर दो प्रकार के होते हैं। पहला जो खेती करके उगाया जाता है। इस प्रकार के अंजीर के फल और पत्ते बड़े होते हैं। दूसरा जो प्राकृतिक रूप से जंगलों में उगता है। इसे जंगली अंजीर भी कहते हैं। इसके फल और पत्ते खेती वाले अंजीर की अपेक्षा छोटे होते हैं। अंजीर का वैज्ञानिक नाम फिकस कैरीका (ficus Carica) है। इसे अंग्रेजी में फिग (fig) भी कहते हैं। यह फिकस प्रजाति का शहतूत के परिवार का सदस्य है। इस के पेड़ की छाल चिकनी और सफेद होती है। यह धूप वाली और पहाड़ी जगहों पर उगता है। इसकी जड़ें गहरी होती हैं। और पेड़ की ऊंचाई 7 से 10 मीटर होती है। अंजीर के पेड़ की उम्र लगभग 100 वर्ष मानी जाती है। यह हिमालय और शिवालिक एरिया में बहुतायत में पाए जाते हैं। और ईरान भारत और मध्य पूर्व के देशों में इसका उपयोग अधिक मात्रा में होता है। अंजीर का फल खाने में मीठा और स्वादिष्ट होता है।

दुनिया भर में अंजीर की कई प्रजातियां पाई जाती हैं और इसे 700 से अधिक अलग-अलग नामों से जाना जाता है। अंजीर का फल हल्के पीले रंग का होता है और पकने पर बैगनी या गहरा सुनहरा हो जाता है इसका फल सूखने पर कुरकुरा हो जाता है, बीच का भाग नर्म होता है, और बीज कुरकुरे हो जाते हैं। इसे सुपरफूड के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह मनुष्य के लिए सभी आवश्यक पोषक तत्वों से परिपूर्ण होता है। इसमें आयरन, पोटेशियम, जिंक, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, और विटामिन के, विटामिन बी सिक्स इत्यादि पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं की अंजीर को कैसे इस्तेमाल किया जाए, और अंजीर के फायदे क्या क्या है?

दूध के साथ अंजीर खाने के फायदे | Benefits of eating figs with milk

जिन लोगों को पेट संबंधी रोग जैसे एसिडिटी, अपच, डायरिया इत्यादि की शिकायत रहती है, उनके लिए अंजीर को दूध के साथ खाना लाभदायक होता है। अंजीर और दूध खाने से त्वचा संबंधी समस्याएं समाप्त होती है। रात के समय भोजन उपरांत दूध के साथ अंजीर का सेवन करने से शरीर मजबूत होता है। दो या तीन अंजीर का दूध के साथ सुबह-शाम सेवन अस्थमा के रोगियों के लिए काफी लाभप्रद होता है। दूध के साथ अंजीर लेने पर जिनका वजन कम है उनका वजन बढ़ता भी है।

मुनक्का और अंजीर के फायदे | Benefits of dry grapes and figs

मुनक्का और अंजीर का प्रयोग करने से खून की कमी और खून संबंधी दोष दूर होते हैं। 10 मुनक्का और 8 अंजीर 200ml दूध में उबालकर खा लें और दूध को पी लें, इससे रक्त विकार दूर होते हैं। इसके अलावा दो अंजीर के फल को बीच से काटकर एक गिलास पानी में भिगो दें, सुबह इसका पानी पीने से और अंजीर खाने से रक्त संचार बढ़ता है।

शहद और अंजीर के फायदे | Benefits of honey and figs

सर्दियों में शहद और अंजीर का सेवन बहुत लाभदायक होता है। शहद और अंजीर का साथ में सेवन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (immunity) को मजबूत बनाता है। कब्ज दूर करता है, मुंह के छाले की समस्या दूर होती है। और मसूड़े मजबूत बनते हैं। मुंह के छालों की समस्या को दूर करने के लिए शहद में अंजीर मिलाकर इसे कुछ देर तक चबाएं फिर निगल लें इसके बाद गर्म पानी से कुल्ला करें, दो तीन बार ऐसा करने पर आराम मिलने लगता है। इसके अलावा छालों की समस्या के लिए अंजीर के पत्तों को शहद के साथ कुछ देर तक चबाएं, फिर थूक दे ,इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।

सुबह खाली पेट अंजीर खाने के फायदे | Benefits of eating figs an empty stomach in the morning

  • सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन कई तरह से किया जाता है, और इसके फायदे भी हैं।
  • कब्ज से राहत के लिए चार से पांच अंजीर रात में पानी में भिगोकर रखें सुबह खाली पेट अंजीर चबाकर खाएं और जिस पानी में अंजीर भिगोए थे उसे पी लें। कुछ दिनों में कब्ज से राहत मिलती है।
  • कमर दर्द में आराम के लिए भी ये काफी फायदेमंद है। जिन्हें अक्सर कमर दर्द की शिकायत रहती है वे अंजीर की छाल के साथ धनिया और सौंठ बराबर मात्रा में कूटकर चूर्ण बना लें, और रात को पानी में भिगो दें सुबह छानकर पानी का सेवन करें। इससे जल्दी कमर दर्द में आराम महसूस होगा।

अंजीर और किशमिश खाने के फायदे | Benefits of eating figs and raisins

अगर वजन घटाने की सारी कोशिशें बेकार हो गई हो तो, अंजीर के साथ किशमिश का सेवन करें। इससे वजन कम होता है। और कुछ दिनों के लगातार सेवन से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। क्योंकि अंजीर में फाइबर ज्यादा कैलोरी कम और फैट बहुत कम 0.56% होता है। सुबह-सुबह अंजीर और किशमिश खाने से शरीर फुर्तीला बनता है ,और स्टेमिना भी बढ़ता है ।

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे | Benefits of Figs for Women

गर्भवती महिलाओं को अपने भोजन में अंजीर जरूर शामिल करना चाहिए। इससे मां के स्वास्थ्य के साथ-साथ बच्चे का भी सही विकास होता है। रोजाना चार से पांच अंजीर का सेवन स्तन कैंसर के खतरे को कम करता है। क्योंकि अंजीर में एक विशेष एंजाइम जो एंटीकैंसर एक्टिविटी का गुण रखता है पाया जाता है,यह शरीर में कैंसर सेल को प्रभावी रूप से नष्ट करने का कार्य करता है। अंजीर के लगातार सेवन से मेनोपॉज के बाद होने वाले कैंसर का खतरा कम होता है। रोजाना सेवन से महिलाओं में अंडाणु अच्छे से विकसित होते हैं।

सूखे अंजीर के फायदे | Benefits of Dried Figs

सूखे अंजीर में ताजे अंजीर की अपेक्षा एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस और मेनोपॉज के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात मिलती है। सूखे अंजीर का सेवन अस्थमा में भी लाभकारी है।

हाई ब्लड प्रेशर में अंजीर के फायदे | Benefits of figs in high blood pressure

अंजीर में विशेष प्रकार के फ्लेवनॉयड, पोटैशियम ज्यादा मात्रा में और सोडियम कम मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसके साथ ही साथ ओमेगा-3 और ओमेगा - 6 फैटी एसिड्स होते हैं। फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसके यह सभी गुण हाइपरटेंशन के रोगियों के लिए फायदेमंद होते हैं।

हृदय रोग में अंजीर के फायदे | Benefits of figs in heart disease

अंजीर का सेवन करने से हृदय के लिए लाभदायक उच्च घनत्व वाले लिपॉप्रोटीन (HDL-C)में इजाफा होता है। अंजीर का यह गुण वसा कोशिकाओं (adipogenic risk) से पैदा होने वाले जोखिम को कम करता है। इसके सेवन से लिपिड प्रोफाइल सुधरता है।

लीवर की बीमारियों में अंजीर के फायदे | Benefits of figs in liver diseases

अंजीर की पत्तियों में हेप्टोप्रोटेक्टिव गुण पाया जाता है, जो हानिकारक तत्वों से लीवर की रक्षा करता है। इसके लिएअंजीर की पत्तियों का पाउडर या चाय का सेवन किया जा सकता है।

डायबिटीज में अंजीर के फायदे | Benefits of figs in diabetes

डायबिटीज के मरीज को अंजीर के बजाय इसकी पत्तियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि अंजीर का फल मीठा होता है। जबकि अंजीर की पत्तियों में एंटी बॉयोटिक (anti-diabetic) गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं इसकी पत्तियों में एथिल एसिटेट पाया जाता है, जो बीटा कोशिकाओं को उत्तेजित करके इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है। और डायबिटीज के रोगियों में डायबिटीज की वजह से होने वाली जोखिमों को कम करता है। इसके रोगी को अंजीर के पत्तों की चाय पीनी चाहिए, इसके लिए 4 से 5 पत्तों को पानी में उबालकर छानकर चाय की तरह पिए।

यौन शक्ति बढ़ाने में अंजीर के फायदे | Benefits of figs in increasing sexual power

प्राचीन ग्रीक काल में अंजीर के फल को सेक्स फल के रूप में दर्शाया गया था। अंजीर का प्रयोग प्रजनन क्षमता बढ़ाने में किया जाता था। नेशनल सेंटर फॉर बायो टेक्नोलॉजी एंड इनफार्मेशन(NCBI) के अनुसार अंजीर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, यह प्रजनन क्षमता और यौन शक्ति को बढ़ाता है। अंजीर की पत्तियों का अर्क शुक्राणुओं की गुणवत्ता और संख्या में वृद्धि करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण शुक्राणुओं को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाते हैं। दूध के साथ अंजीर का सेवन करना ज्यादा लाभदायक होता है सूखे अंजीर को एक कप दूध में भिगोकर रात भर रख दें सुबह इसका सेवन करें, यह यौन क्षमता और आनंद दोनों में इजाफा करता है।

अंजीर कैसे खाएं | how to eat figs

अंजीर को पूरे साल और किसी भी प्रकार से खाया जा सकता है। इसे सूखा फल के रूप में या सलाद के रूप में भी खाया जाता है। कई बार इसे मीठे के विकल्प के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। इसका प्रयोग खीर, पुडिंग, केक इत्यादि में होता है।

अंजीर के विभिन्न फायदे | Various Benefits of Figs

अंजीर में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, प्रचुर मात्रा में होता है। इसलिए यह हड्डियों से जुड़ी हुई बीमारी ओस्टियोपोरोसिस में भी लाभदायक है। और हड्डियों को मजबूत बनाता है। अंजीर में पेक्टिन होता है ,जो पाचन तंत्र में मौजूद अतिरिक्त कोलेस्ट्रोल को साफ करता है। और शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रोल की मात्रा को नियंत्रित करता है। अंजीर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है क्योंकि इसमें पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं। अंजीर में विटामिन बी सिक्स होता है जो सेराटोनिन के उत्पादन को अच्छा करता है सेराटोनिन कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करता है। और मूड अच्छा बनाता है।

अंजीर के नुकसान | Anjeer ke Nnksan

जहां अंजीर का सही तरीके और सही मात्रा में सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है, वहीं इसका अधिक सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। क्योंकि अति तो किसी भी चीज की अच्छी नहीं होती। रोजाना चार पांच अंजीर का सेवन शरीर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता। अंजीर के ताजे फल की तासीर ठंडी होती है। जबकि सूखे फल की तासीर गर्म होती है। इसलिए अंजीर के सूखे फल का अधिक मात्रा में सेवन रक्त स्राव की वजह बन सकता है जैसे रेटीना से रक्तस्राव ,रेक्टस और योनि से हल्का रक्तस्राव हो सकता है। जिसकी वजह से हेमोलिटिक एनीमिया की समस्या हो सकती है।

ऐसा होने पर अंजीर का सेवन तुरंत बंद कर दें और डॉक्टर को दिखाएं। लो ब्लड प्रेशर के रोगियों को अंजीर का सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए ।क्योंकि अंजीर हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, इसलिए लो ब्लड प्रेशर में इसका सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। कुछ लोगों को फ्रूट एलर्जी होती है ।जिससे त्वचा में सूजन और खुजली होने लगती है। ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह से अंजीर का सेवन करना चाहिए। डायबिटीज के रोगी को इसके फल की बजाय पत्तों का सेवन करना चाहिए। अंजीर के ज्यादा सेवन से इसके बीज आंतों में रुकावट पैदा करते हैं। जिससे लीवर की समस्या उत्पन्न होती है।

अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट गुण | Antioxidant properties in figs

एनसीबीआई के रिसर्च के अनुसार इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। जो फ्री रेडिकल्स को खत्म करके कई तरह की बीमारियों से बचाता है। इसलिए अंजीर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इस प्रकार हमने देखा कि अंजीर गुणों की खान है जिसमें पौष्टिक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं लेकिन यदि आप इसका सेवन कर किसी बीमारी से निजात पाना चाहते हैं, तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Next Story

विविध