Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Viral News : 43 हजार रूपए के बदले कंपनी ने दी 1.43 करोड़ रूपए की सैलरी, इस्तीफा देकर कर्मचारी फरार

Janjwar Desk
1 July 2022 1:00 PM GMT
Viral News : 43 हजार रूपए के बदले कंपनी ने दी 1.43 करोड़ रूपए की सैलरी, इस्तीफा देकर कर्मचारी फरार
x

Viral News : 43 हजार रूपए के बदले कंपनी ने दी 1.43 करोड़ रूपए की सैलरी, इस्तीफा देकर कर्मचारी फरार

Viral News : कंपनी ने इस शख्स को 1 महीने की सैलरी के बजाय 286 गुना ज्यादा पैसा भेज दिया, पैसे मिलने के बाद यह वयक्ति गायब हो गया है...

Viral News : हर व्यक्ति काम करता है ताकि उसे सैलरी मिल सके। तनख्वाह आते ही वह अपनी जरूरतों की चीजों पर खर्च करता है। कई बार ऐसा होता है कि कंपनी उसके काम से खुश होकर उसे बोनस दे देती है लेकिन एक शख्स की किस्मत इतनी अच्छी है कि उसे कंपनी ने उसके बैंक खाते में 1.47 करोड़ रुपए जमा ( Company Credited extra money to employee ) कर दिए। हालांकि इस शख्स की सैलरी 43 हजार रुपए थी। इतने पैसे आने के बाद यह व्यक्ति बहुत ही ज्यादा खुश हो गया। इकोनामिक टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार यह मामला चिली का है। कंपनी ने इस शख्स को 1 महीने की सैलरी के बजाय 286 गुना ज्यादा पैसा भेज दिया। पैसे मिलने के बाद यह वयक्ति गायब हो गया है।

43 हजार रुपए की जगह अकाउंट में डाले 1.43 करोड़ रुपए

Consorcio Industrial de Alimentos (Cial) नाम के कंपनी में एक शख्स काम करता था। कंपनी उसे 500,000 Chile Pesos (लगभग 43.4 हज़ार रुपये) देती थी। गलती से कर्मचारी के अकाउंट में 165,398,851 Chile Pesos (1.43 करोड़ रुपये) ट्रांसफर हो गए। जब कर्मचारी ने अपना अकाउंट देखा तो दंग रह गया। इस बात की जानकारी शख्स ने अपने एतआर को दी कर्मचारी ने ही एचआर के डिप्टी मैनेजर से संपर्क किया और गड़बड़ी के बारे में बताया।

इस्तीफा देकर कर्मचारी हुआ फरार

कंपनी ने कर्मचारी से कहा कि पैसे लौटा दें। कर्मचारी ने बैंक और कंपनी को आश्वासन दिया कि वह सभी पैसे लौटा देगा, मगर अचानक से उस व्यक्ति ने कंपनी को अपना इस्तीफा दे दिया और गायब हो गया। फिर सोशल मीडिया ( Social Media Viral News ) पर इस खबर को लेकर बहस हो गई है। कई यूजर्स कह रहे हैं कि व्यक्ति ने सही किया। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि इस व्यक्ति ने गलत किया।

Next Story

विविध