Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

BBC-DW समेत कई वेबसाइटों पर रूस ने लगाई पाबंदी, ट्रंप के करीबी ने कहा- पुतिन की हत्या से होगा दुनिया का भला

Janjwar Desk
5 March 2022 4:58 AM GMT
russia ukraine war
x

बीबीसी-डीडब्ल्यू समेत एक रेडियो स्टेशन पर भी लगाई रूस ने पाबंदी (Image/Google)

रूस की संसद ने 'फेक' खबरें प्रसारित करने पर सजा देने के लिए सख्त कानून भी बनाया है। जिसके तहत सेना के खिलाफ गलत सूचनाएं देने वालों को 15 साल तक की सजा का प्रावधान रखा गया है...

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच एक बड़ी खबर यह है कि कुछ नामचीन वोबसाइटों और रेडियो स्टेशन (Radio Station) पर प्रतिबंध लगाया गया है। रूसी टीवी चैनलों व समाचार एजेंसियों पर यूरोप अमेरिका में प्रतिबंध लगने के बाद मास्को ने भी पलटवार करते हुए यह कदम उठाया है।

रूस ने बीबीसी (BBC) और डायचे वैले (Deutsche Welle) समेत कई पश्चिमी समाचार पोर्टलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। शुक्रवार 04 मार्च को रूस की संसद ने 'फेक' खबरें प्रसारित करने पर सजा देने के लिए सख्त कानून भी बनाया है। जिसके तहत सेना के खिलाफ गलत सूचनाएं देने वालों को 15 साल तक की सजा का प्रावधान रखा गया है।

जानकारों का कहना है कि, इसका सीधा निशाना पश्चिमी मीडिया बनेगा। यूक्रेन (Ukraine) में चल रहे रूसी सैन्य अभियान के खिलाफ गलत खबरें प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए रूस ने बीबीसी और डायचे वैले जैसे विदेशी मीडिया संगठनों की वेबसाइटों पर रोक लगा दी है। इसके अलावा रेडियो फ्री यूरोप पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

ट्रंप के करीबी सीनेटर ग्राहम ने ये कहा

वहीं दूसरी तरफ, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने दुनिया के भले के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या करने को कहा है। अपने सैनिक ब्रूटस के हाथों मारे गये क्रूर रोमन जनरल जूलियस सीजर और हिटलर की हत्या का प्रयास करने वाले कर्नल स्टॉफेनबर्ग की मिसाल देते हुए ग्राहम ने कहा, क्या रूस की सेना में कोई ब्रूटस या कर्नल स्टॉफेनबर्ग है। क्योंकि अभी जो चल रहा है, उसका अंत इसी तरीके से हो सकता है।

Next Story

विविध