Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Brazil News : बोटिंग कर रहे लोगों पर गिरी भारी चट्टान, हादसे में 7 लोगों की मौत, 32 घायल

Janjwar Desk
9 Jan 2022 2:00 PM GMT
Brazil News : बोटिंग कर रहे लोगों पर गिरी भारी चट्टान, हादसे में 7 लोगों की मौत, 32 घायल
x

बोटिंग कर रहे लोगों पर गिरी भारी चट्टान

Brazil News : ब्राजील में कुछ बोट्स पर एक भारी चट्टान गिर गई। इस भयानक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल हो गए हैं। इसके साथ ही 20 लोगों के लापता होने की भी खबर है...

Brazil News : ब्राजील से एक खौफनाक घटना सामने आई है। ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में शनिवार 8 जनवरी को बड़ा हादसा हुआ है। ब्राजील में कुछ बोट्स पर एक भारी चट्टान गिर गई। इस भयानक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल हो गए हैं। इसके साथ ही 20 लोगों के लापता होने की भी खबर है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देख रहा है कि फर्नास लेक पर कुछ लोग बोट्स की सवारी कर रहे थे| इसी दौरान एक चट्टान का बड़ा सा हिस्सा टूटकर बोट्स के ऊपर गिर गया।

7 लोगों की हुई मौत

इस हादसे की जानकारी मिनस गेरैस फायरफाइटर्स के कमांडर कर्नल एडगार्ड एस्टेवो डी सिल्वा ने दी है। एस्टेवो डी सिल्वा के अनुसार अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, वहीं 32 लोग घायल हुए हैं। 20 लोगों के लापता होने का अनुमान है।

3 टूरिस्ट बोट चट्टान की चपेट में आई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कर्नल एडगार्ड एस्टेवो ने बताया कि यह हादसा साओ जोस डा बारा और कैपिटलियो कस्बों के बीच हुआ। कैपिटलियो इलाके की फर्नास झील में चट्टान का एक बड़ा टुकड़ा टूट कर गिर पड़ा। इस हादसे की चपेट में 3 टूरिस्ट बोट आ गईं।

इस कारण हुआ हादसा

इस हादसे के कारण को भी बताया गया है| मिनस गेरैस की गवर्नर रोमू जेमा के अनुसार भारी बारिश की वजह से कैपिटोलियो में फर्नास झील में चट्टान का हिस्सा ढह गया। साथ ही जेमा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम लोगों को जरूरी सुरक्षा और मदद पहुंचाने के लिए काम करना जारी रखेंगे। लापता लोगों की तलाश जारी रहेगी, हालांकि गोताखोर अपनी सुरक्षा के लिए रात में लोगों की खोज बंद कर देंगे।

ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने एक वीडियो ट्वीट किया है| ट्वीट किए गए वीडियो में कहा गया है कि नौसेना ने खोज और बचाव की कोशिशों में शामिल होने के लिए एक राहत बल दल तैनात किया है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध