Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Egypt Fire News : काहिरा के कॉप्टिक चर्च में आग से भयंकर हादसा, 41 की मौत, 55 घायल, मचा कोहराम

Janjwar Desk
14 Aug 2022 5:45 PM IST
Egypt Fire News : काहिरा के कॉप्टिक चर्च में आग से भयंकर हादसा, 41 की मौत, 4 घायल, मचा कोहराम
x

Egypt Fire News : काहिरा के कॉप्टिक चर्च में आग से भयंकर हादसा, 41 की मौत, 4 घायल, मचा कोहराम

Egypt Fire News : कॉप्टिक चर्च की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इम्बाबा के मजदूर वर्ग के अबू सेफीन चर्च में आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

Egypt Fire News : मिस्र ( Egypt ) के काहिरा के कॉप्टिक चर्च ( Coptic Church ) में आग लगने के बाद भयंकर हादसे की सूचना है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कॉप्टिक चर्च अग्निकांड ( Coptic Church Fire ) में 41 लोगों के हताहत होने की आशंका है। 14 लोग इस घटना में घायल हुए हैं। वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि आग इम्बाबा के घनी आबादी वाले इलाके अबू सेफीन चर्च में लगी। मिस्र के कॉप्टिक चर्च ( Cairo ) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इम्बाबा के मजदूर वर्ग के अबू सेफीन चर्च में आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस के एक बयान के मुताबिक प्रारंभिक जांच में बिजली के शॉर्ट-सर्किट से आंग लगने की संभावना है।

मिस्र ( Egypt ) के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल सीसी ने अपने फेसबुक पेज पर घोषणा की है कि कैरो अग्निकांड में फंसे लोगों को हर संभव राहत देने का आदेश दिया है। इम्बाबा के अधिकारियों से कहा कि वो इस घटना के पीड़ितों और घायलों के लिए सभी उपाय सुनिश्चित करें। वहीं इम्बाबा फायर विभाग ने घंटों मशक्कत के बाद अग्निकांड पर काबू पा लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि 55 घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।

मिस्र के गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि इमारत की दूसरी मंजिल में एक एयर कंडीशनर में आग लगी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। वहीं पुलिस और अग्निशामकों की देखरेख करने वाले मंत्रालय ने आग के लिए बिजली के शॉर्ट-सर्किट को जिम्मेदार ठहराया है।

Egypt Fire News : बता दें कि मिस्र में कॉप्ट मध्य पूर्व में सबसे ज्यादा ईसाई समुदाय के लोग रहते हैं। मिस्र के 103 मिलियन लोगों में से कम से कम 10 मिलियन है। अल्पसंख्यकों की शिकायत रही है कि उन्हें बहुसंख्यक मुस्लिमों के अत्याचार का सामना करना पड़ता है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान मिस्र को कई घातक आग्निकांड का सामना करना पड़ा है। मार्च 2021 में भी काहिरा के पूर्वी उपनगर में एक कपड़ा कारखाने में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी।

Next Story

विविध